Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Sushil Gupta cornered the BJP over the SYL water issue, stating that the Prime Minister never raised his voice for Haryana's interests.
{"_id":"6a4fad0c8d8f2c44da07791d","slug":"video-sushil-gupta-cornered-the-bjp-over-the-syl-water-issue-stating-that-the-prime-minister-never-raised-his-voice-for-haryanas-interests-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: सुशील गुप्ता ने SYL के पानी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा, बोले- प्रधानमंत्री ने हरियाणा के हित की आवाज कभी नहीं उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: सुशील गुप्ता ने SYL के पानी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा, बोले- प्रधानमंत्री ने हरियाणा के हित की आवाज कभी नहीं उठाई
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:45 PM IST
Link Copied
हरियाणा में लोग पानी के लिए धरना दे रहे हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हरियाणा का पानी गृह मंत्री के दबाव में राजस्थान को दे रहे हैं। पंजाब से एसवाईएल के पानी के लिए प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए। यह कहना है आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का। वह वीरवार को सिटी पार्क के पीछे जेल रोड स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
एसआईवीएल के पानी को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने सीधे तौर पर भाजपा को दोषी ठहराते हुए कहा कि भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया। जबकि वहां इनकी सरकार रही। प्रधानमंत्री ने हरियाणा के हित की आवाज कभी नहीं उठाई। ये केवल एसवाईएल को राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बारिश के पानी से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। मुआवजा पांच लाख रुपये ही दिया गया। जलभराव रोहतक में आम बात है। रोहतक शहर ही नहीं गांवों में बारिश के बाद पानी भर जाता है। यह आधे साल से भी अधिक समय तक भरा रहता है। प्रशासन के पास इसे निकालने तक की व्यवस्था नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।