{"_id":"68fb1e021829f4f5ea0dcf07","slug":"boxer-amit-panghal-will-get-married-on-november-2-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Boxer Amit Panghal: अब इस ओलिंपियन के घर बजेगी शहनाई... बॉक्सिंग चैंपियन की दो नवंबर को शादी; कौन है दुल्हन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Boxer Amit Panghal: अब इस ओलिंपियन के घर बजेगी शहनाई... बॉक्सिंग चैंपियन की दो नवंबर को शादी; कौन है दुल्हन?
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार
बॉक्सर अमित पंघाल की शादी दो नवंबर को होगी। रोहतक के एक होटल में 4 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। पारंपरिक रस्में और संगीत कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। अमित ने बताया कि 30 मार्च 2025 को अंशुल श्योकंद के साथ सगाई हुई थी।
बॉक्सर अमित पंघाल की शादी दो नवंबर को होगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
ओलंपिक में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके व विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता मायना के बॉक्सर अमित पंघाल जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। जींद के विजय नगर की अंशुल श्योकंद से उनकी दो नवंबर को शादी तय हुई है।
Trending Videos
अमित 27 अक्तूबर को बान बैठेंगे। शहर के रुपया चौक स्थित एक होटल में 4 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। पारंपरिक रस्में और संगीत कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। अमित ने बताया कि 30 मार्च 2025 को अंशुल श्योकंद के साथ सगाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनका परिवार 15 साल से रोहतक में रह रहा है। वर्ष 2024 में परिवार जींद में शिफ्ट हुआ था। अंशुल के पिता कुलदीप किसान, मां सीमा जींद में अस्पताल में नर्स हैं। बड़ा भाई विवेक यूके में पढ़ाई कर रहा है।
अमित भारतीय सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। अमित व अंशुल की शादी के कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं। पिता विजेंद्र पंघाल ने बताया कि यह शुभ कार्य वह खुद संभाल रहे हैं।
अमित की उपलब्धियां
वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक, 2018 काॅमनवेल्थ गेम्स में रजत, 2019 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंंपियनशिप में रजत पदक जीता। दो बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, 2021 एशियन चैंपियनशिप में रजत, 2017 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक, 2018 काॅमनवेल्थ गेम्स में रजत, 2019 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंंपियनशिप में रजत पदक जीता। दो बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, 2021 एशियन चैंपियनशिप में रजत, 2017 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।