फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brigadier OP Chaudhary laid to rest with military honors.

Rohtak News: सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए ब्रिगेडियर ओपी चौधरी

Sun, 09 Aug 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Brigadier OP Chaudhary laid to rest with military honors.
सोनीपत के सेक्टर 15 ​​स्थित शिव मु​क्ति धाम में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ओपी चौधरी के पा​र्थिव शर - फोटो : Archive
सोनीपत। एमडीयू के पूर्व कुलपति, शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और सेना मेडल से सम्मानित ब्रिगेडियर ओपी चौधरी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सेक्टर-15 स्थित शिव मुक्ति धाम में दोपहर बाद उनकी पार्थिव देह का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पौत्र अमरदीप सिंह चौधरी ने मुखाग्नि दी। सेना के अधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद सेक्टर-14 स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की बड़ी बहन सुचित्रा देवी और उनके भांजे प्रतीक मुंडाल भी शोक प्रकट करने पहुंचे।
विज्ञापन

इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से भेजे गए शोक संदेश में कहा गया कि ब्रिगेडियर चौधरी का निधन समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कार्यों और समाज के प्रति सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में इनेलो जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत, कृष्ण मलिक, आनंद खत्री, विकास मलिक, मंजीत फोगाट, जयदीप सरोहा, एडवोकेट अमित मलिक, महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, सुरेंद्र छिकारा, विधायक अशोक अरोड़ा, अशोक खत्री जटवाड़ा, प्रदीप सांगवान, धर्मराज कोच, सुमित राणा और संदीप ठरू समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed