{"_id":"6a2db5132a43f3deea04ba7e","slug":"ceo-of-pgis-mental-health-institute-suspended-rohtak-news-c-17-roh1020-872110-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई के मेंटल हेल्थ संस्थान के सीईओ को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई के मेंटल हेल्थ संस्थान के सीईओ को किया निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पीजीआई स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के डायरेक्टर कम सीईओ डॉ. राजीव गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को निलंबन आदेश जारी किए हैं। डॉ. गुप्ता निदेशक 30 जून को रिटायर होने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि पीजीआई में स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ (एसआईएमएच) के निदेशक एसआईएमएच को पीजीआई से अलग कर स्वास्थ्य विभाग में शामिल करने का प्रयास कर रहे थे। इंस्टीट्यूट को पीजीआई से पंचकूला स्थानांतरित कर इसके शीर्ष अधिकारी बनना चाहते थे। इसे लेकर उन्होंने कई बार पंचकूला स्थित मुख्यालय का दौरा भी किया गया। पीजीआई प्रबंधन को इसकी भनक लगते ही विरोध शुरू हो गया। इसके बाद निदेशक ने बैठक के मिनट्स वापस ले लिए ताकि कार्रवाई से बचा जा सके लेकिन संस्थान ने इसे गंभीर मानते हुए उनको निलंबित कर दिया।
रिटायरमेंट से चंद दिनों पहले डॉ. गुप्ता के खिलाफ हई कार्रवाई संस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉ. सुजाता सेठी को इंस्टीट्यूट का कार्यभार सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -
वर्जन:
स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के सीईओ डॉ. राजीव गुप्ता को निदेशक डॉ.एसके सिंघल की तरफ से सस्पेंड किया गया है। संस्थान को पीजीआई रोहतक से पंचकूला स्थानांतरित करने की कोशिश को लेकर कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल यही जानकारी है।
- डॉ. वरुण अरोड़ा, जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआई।