{"_id":"6a2ea278d148a6e27106da73","slug":"compensation-insufficient-for-irreparable-loss-government-should-provide-more-hooda-rohtak-news-c-17-roh1020-872469-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपूरणीय क्षति के मुकाबले मुआवजा अपर्याप्त, और दे सरकार : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपूरणीय क्षति के मुकाबले मुआवजा अपर्याप्त, और दे सरकार : हुड्डा
विज्ञापन
01-रोहतक में डी पार्क अग्निकांड के बाद पीड़ितों के घर सांत्वना देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने डी-पार्क अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिजनों को सरकारी नौकरी व पर्याप्त मुआवजा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश व कांग्रेस उनके साथ है।
हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से घोषित मुआवजा इस अपूरणीय क्षति के मुकाबले अपर्याप्त है। सरकार पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान करे। प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाए।
सरकार घोषित मुआवजा राशि बिना किसी देरी के तत्काल प्रभावित परिवारों तक पहुंचाए और हादसे के कारणों की निष्पक्ष, पारदर्शी व उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक भारत भूषण बत्रा, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, कांग्रेस शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी, कांग्रेस ग्रामीण संगठन महासचिव राज बहादुर शर्मा, शलभ गुगनानी, अजय सिंघानिया उपस्थित रहे।