{"_id":"69a742de91d0f1a09f0f7234","slug":"corporation-targets-bulk-waste-producers-issues-notices-to-50-rohtak-news-c-17-roh1020-819097-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निगम के निशाने पर थोक कचरा उत्पादक, 50 को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निगम के निशाने पर थोक कचरा उत्पादक, 50 को दिए नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। थोक में कूड़ा-कचरा उत्पादन करने वाले व्यावसायिक परिसर, संस्थान या आवासीय सोसाइटी अब नगर निगम के निशाने पर हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम इन्हें चिह्नित करेगा और नोटिस भी दिए जाएंगे।
निगम का कहना है कि नोटिस देने के साथ ही चालान भी किए जाएंगे। शहर में होटल, अस्पताल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट आदि को निगम की ओर से थोक में कूड़ा-कचरा उत्पादक या बीडब्ल्यूजी माना जाता है।
निगम अधिकारियों का दावा है कि बीडब्ल्यूजी के कारण शहर में अनेक जगह कचरा बिखरता है। ऐसे में इनको चिह्नित किया जा रहा है और इन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं।
नगर निगम की ओर से 50 से अधिक बीडब्ल्यूजी को नोटिस दिए गए हैं। निगम आयुक्त ने कहा कि शहर को गंदा करने वालों को लेकर निगम सख्ती अपना रहा है। ऐसे लोगों के चालान भी किए जा रहे हैं। निगम की टीमें नागरिकों को जागरूक कर रही है और जनभागादारी से स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- --
अपने स्तर पर कचरा निस्तारण
बीडब्ल्यूजी को नियमानुसार अपने स्तर पर कचरा निस्तारण किया जाना होता है या किसी एजेंसी से कूड़े का निस्तारण करवाना होता है लेकिन ऐसा नहीं होने की सूरत में कूड़ा-कचरा सड़क पर डाल दिया जाता है। उन्होंने होटल, ढाबा संचालकों से परिसर में डस्टबिन रखने को भी कहा है।
-- -- -- -- -- -- --
शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 में सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब बीडब्ल्यूजी को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भी दिए जा रहे हैं। -डॉ. आनंद शर्मा, नगर निगम आयुक्त।
Trending Videos