{"_id":"69ac8f7a35e4fe6253083ac5","slug":"councilor-kapil-nagpal-complained-to-the-chief-minister-about-the-sewer-and-water-supply-in-ward-7-rohtak-news-c-17-roh1020-820653-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पार्षद कपिल नागपाल ने मुख्यमंत्री को वार्ड 7 की सीवर व पानी की दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पार्षद कपिल नागपाल ने मुख्यमंत्री को वार्ड 7 की सीवर व पानी की दी शिकायत
विज्ञापन
24-मुख्यमंत्री नायब सैनी को सीवर व पानी की शिकायत देते वार्ड-6 पार्षद कपिल नागपाल। स्रोत : पार
विज्ञापन
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सीवर व पानी की समस्या को लेकर वार्ड 7 पार्षद कपिल नागपाल ने 5 मार्च को देर रात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने वार्ड की 10 से अधिक कॉलोनियों में लंबे समय से बनी सीवरेज व पेयजल व्यवस्था के बारे में अवगत करवाया।
पार्षद कपिल नागपाल ने बताया कि किला मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, तेज कालोनी, गोहाना अड्डा, साईं दास कॉलोनी, संजय नगर, महाबीर कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, गुरुनानक पुरा, राहड़ रोड आदि कॉलोनियों में काफी समय से सीवर व पानी की पुरानी समस्या है।
पुराने शहर का हिस्सा होने से पानी व सीवर लाइनों की हालत खस्ता हो चुकी है। अधिकारियों को बार-बार बोलने व हाउस की बैठक में आवाज उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा।
उन्होंने बताया कि कुछ इलाका ऊंचाई पर होने से गरीब जनता को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल पाता और न ही सीवर लाइनों की सफाई हो पाती। सीवर लाइन व मैनहोल लीक होने से मकानों में दरारें आ गई है। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।