सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Morning fog covered the city, maximum temperature reached 33 degrees during the day.

Rohtak News: सुबह धुंध छाई, दिन में 33 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Morning fog covered the city, maximum temperature reached 33 degrees during the day.
34 सुबह धुंध के समय 50 मीटर की दृश्यता के साथ गुजरता वाहन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन

Trending Videos

रोहतक। जिले में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। सुबह धुंध छाई रही तो दोपहर में तेज धूप परेशान कर रही है। वाहन भी 50 मीटर की दृश्यता के साथ गुजरे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की तुलना में 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक उपलब्ध नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गेहूं उत्पादक किसानों की बढ़ी चिंता
सांपला। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण 25 दिनों में गेहूं की फसल पक कर तैयार हो जाएगी। छह दिनों में तापमान बढ़कर 33 डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसे में गेहूं उत्पादक किसानों को तेज धूप में दाना कमजोर होने का डर सताने लगा है। इसे उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है।पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री रहा था।
इस्माईला निवासी किसान लीले का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए ठंड का होना जरूरी है। कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा है। मार्च में ही अप्रैल-मई जैसी कर्मी महसूस होने लगी है। अगर इसी तरह तापमान बढ़ता गया तो गेहूं के दाने पिचक जाएंगे। उत्पादन कम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed