{"_id":"69ac91405be04ebaf30fd7a1","slug":"a-60-year-old-retired-teacher-has-been-accused-of-forcibly-hugging-an-11-year-old-girl-rohtak-news-c-17-roh1019-820629-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 60 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक पर 11 साल की बच्ची को जबरन गले लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 60 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक पर 11 साल की बच्ची को जबरन गले लगाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंदिर से घर लौट रही थी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मंदिर से घर लौट रही 11 साल की बच्ची को 60 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक सोमदत्त पर जबरन गले लगाने व अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कर शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। बेटी की उम्र 11 साल के करीब है। शुक्रवार सुबह वह भाई व चाचा के बच्चों के साथ मंदिर में गई थी। वापस आते समय आरोपी ने आवाज देकर बच्चों को अपने घर में बुला लिया।
दूसरे बच्चों को भगाकर उनकी बेटी को पकड़ लिया। आरोप है कि जबरदस्ती गले लगाकर अभद्रता करने लगा। किसी तरह बच्ची खुद को छुड़ाकर घर आई और रोते हुए अपनी मां को वारदात के बारे में बताया। महिला ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को कॉल की।
पुलिस ने आरोपी को बीएनएस की धारा 74, 75 व 10 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Trending Videos