{"_id":"69eb823ddec23cb9ab0b54ca","slug":"crowds-swell-at-colleges-following-stricter-measures-students-flock-back-for-re-admission-rohtak-news-c-17-roh1020-845164-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सख्ती के बाद बढ़ी कॉलेजों में भीड़, दोबारा दाखिले के लिए छात्रों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सख्ती के बाद बढ़ी कॉलेजों में भीड़, दोबारा दाखिले के लिए छात्रों की लगी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 25 Apr 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नियमित कक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों पर पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय कॉलेज प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई के फैसले के एक सप्ताह बाद असर दिखाई देने लगा है। पहले बड़ी संख्या में छात्र कक्षाओं से गायब रहते थे अब हाजिरी में सुधार है। कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति बढ़ी है।
कॉलेज प्रशासन की ओर से नाम काटे जाने के बाद कई छात्र अब दोबारा दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। कॉलेज कार्यालय में ऐसे छात्रों की भीड़ देखी जा रही है जो जुर्माना भरकर और कारण बताकर अपना नाम फिर दर्ज करवाना चाहते हैं। अधिकांश छात्रों ने भविष्य में नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया है।
अभिभावकों ने भी इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि इससे बच्चों में अनुशासन बढ़ेगा। प्राचार्य सुरेंद्र सांगवान का कहना हैं कि यह सख्ती छात्रों के शैक्षणिक हित में उठाया गया कदम है। एक सप्ताह के भीतर ही इसका सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। आगे भी बिना उचित कारण के अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos