सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Customers Stage Sit in Over Undelivered Jewelry Accused Arrested Yet Customers Still Empty Handed

Rohtak News: गहने न मिलने से ग्राहकों का धरना, आरोपी गिरफ्तार...फिर भी ग्राहक खाली हाथ

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Customers Stage Sit in Over Undelivered Jewelry Accused Arrested Yet Customers Still Empty Handed
विज्ञापन
कलानौर। भिवानी चुंगी स्थित एक निजी गोल्ड बैंक के ग्राहकों ने सोमवार को अपना सोना लेने के लिए जमकर हंगामा किया। आभूषण नहीं मिलने से आहत लोग धरने पर बैठ गए। ग्राहकों का आरोप है आरोपी से चोरी के गहनों की रिकवरी हो चुकी है। इसके बावजूद गहने नहीं मिले रहे और केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है।
Trending Videos

ग्राहकों का कहना है कि पिछले वर्ष बैंक में सोना चोरी होने की घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया था। एक साल बीत जाने के बाद भी सोना वापस नहीं मिला है। ग्राहकों से नियमित रूप से ब्याज लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों के अनुसार, वह लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है। परेशान होकर आखिरकार उन्होंने धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता। धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
धरने में शामिल प्रमुख लोगों में कृष्ण, वीरकरण, राजेंद्र, अनिल कुमार, वर्षा, अनिल व बीर सिंह शामिल रहे। वहीं समय के साथ धरने में शामिल लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने से प्रदर्शनकारियों और अधिक नाराजगी देखी जा रही है।
वहीं बैंक के उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बैंक के पक्षधर वकील से बातचीत कर न्यायालय से ग्राहकों के गहने लौटाने की इजाजत देने की अपील की जाएगी।
बहन की शादी में भी नहीं लौटाए गहने
बीर सिंह ने बताया कि बहन की शादी दो फरवरी 2025 को थी। बैंक मैनेजर से गुहार लगाई कि उन्हें सोना लौटाया जाए। बैंक मैनेजर ने हमारा सोना देने से मना कर दिया। इसके बाद शादी के लिए बड़ी मशक्कत से गहनों का इंतजाम करना पड़ा।
बेटी की शादी थी, बैंक में घुसने पर लगाई पाबंदी
नवीन ने कहा कि परिवार में बेटी की शादी 18 अप्रैल 2025 को थी। बैंक में लिखित रूप से गहने लेने के लिए पत्र दिया। इसके बावजूद बैंक कर्मियों के दुर्व्यवहार के अलावा कुछ नहीं मिला। अधिकारियों ने फोन तक उठाने बंद कर दिए। बैंक में घुसने पर भी पाबंदी लगा दी। बैंक की ओर से लगातार ब्याज भी जोड़ा जा रहा है। इससे परेशान होकर धरना करने पर विवश हुए हैं।

वर्जन
कोर्ट में मामला विचाराधीन है। कोर्ट की तरफ से अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। न्यायालय से आदेश प्राप्त होंगे तो ग्राहकों को गहने दे दिए जाएंगे।

अरुण, एरिया मैनेजर, कलानौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article