सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI Issues Alert on Fire Safety Amidst Extreme Heat

Rohtak News: भीषण गर्मी में फायर सेफ्टी पर पीजीआई अलर्ट

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
PGI Issues Alert on Fire Safety Amidst Extreme Heat
विज्ञापन
रोहतक। भीषण गर्मी में आग से घटनाओं की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सोमवार शाम को पीजीआई के कुलपति कार्यालय में कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। इस दौरान आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण रणनीतियों पर चर्चा हुई।
Trending Videos

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पीजीआई बड़ा संस्थान है। यहां हजारों मरीज, अटेंडेंट व स्टाफ है। एक छोटी सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है। गर्मी में शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पहले ही सारी तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में फायर फाइटिंग अरेंजमेंट को दुरुस्त करवाएं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी। बैठक में कुलसचिव डॉ रूप सिंह, निदेशक डॉ. एसके सिंघल, डीन छात्र कल्याण डॉ. एमजी वशिष्ठ व अन्य उपस्थित रहे।
बॉक्स
इन बिंदुओं पर किया फोकस
गर्मी में कई कॉलेजों में हुई आग की घटनाओं को देखते हुए पीजीआईएमएस में एहतियात बरतना
विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करना
सभी फायर एग्जिट को पूरी तरह से खुला और सुगम रखना
फायर एक्सटिंग्विशर व अन्य अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करना।
आईसीयू सहित सभी वार्डों में इलेक्ट्रिक प्वाइंटों और वायरिंग की जांच
फायर फाइटिंग सिस्टम का एएमसी/सीएमसी कराना व आयोजनों के दौरान प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed