{"_id":"69c03d09e98520588a049bf9","slug":"deliberations-on-gas-crisis-in-kalanaur-directives-issued-to-install-cctv-cameras-rohtak-news-c-17-roh1019-827885-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर में गैस संकट पर मंथन, सीसीटीवी लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर में गैस संकट पर मंथन, सीसीटीवी लगाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने व बढ़ती गैस किल्लत की समस्या को लेकर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने गांवों के सरपंचों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी सरपंचों को निर्देश दिए कि अपने-अपने गांवों के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
बैठक के दौरान सरपंचों ने सिर्फ सिलिंडर के मुद्दे को अहम बताया उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की कमी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने बताया कि गैस की किल्लत के कारण न केवल स्थानीय लोग बल्कि प्रवासी मजदूर भी काफी परेशान हैं।
कई मजदूरों को काम छोड़कर गांव से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे गांवों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। रेहड़ी-छोटी दुकानदारों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। सरपंचों ने बताया कि सुबह तड़के से लंबी कतारों में लगने के बावजूद भी कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है।
गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि उन्हें रोजाना सीमित संख्या में ही सिलिंडर मिल रहे हैं जबकि हजारों की संख्या में बुकिंग लंबित है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने सरपंचों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही संबंधित विभाग और गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।
Trending Videos