सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Council Chairperson approved development works worth Rs 17.40 crore.

Rohtak News: जिला परिषद चेयरपर्सन ने 17.40 करोड़ के विकास कार्यों की दी स्वीकृति

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
District Council Chairperson approved development works worth Rs 17.40 crore.
16-जिला परिषद की बैठक में पार्षदों के सवालों के जवाब देती परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिला परिषद की सोमवार को जिला विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में पार्षदों को वार्ड में 17 करोड़ 40 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई। यहां रखे गए छह एजेंडों के अलावा पिछली बैठक के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
Trending Videos

बैठक में पार्षदों ने किसान आईडी की खामियां गिनाने के साथ स्कूल भवन व कबूलपुर, माडौदी, गरनावठी व भाली आनंदपुर की जर्जर हाल डिस्पेंसरी को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई। एडीसी नरेंद्र कुमार की मौजूदगी में परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने बैठक में उठे सवालों के जवाब के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की बैठक में सभागार में मौजूद पार्षदों ने अपने वार्डों की समस्याओं के समाधान व विकास के मुद्दे रखे गए। इनमें वार्ड के गांवों की सड़कें, पार्क, पेजयल, दूषित पानी की निकासी के मुद्दे मुख्य हैं। पार्षद जयदेव डागर ने गरवानठी स्कूल भवन का मुद्दा एक बार फिर बैठक में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए शीघ्र भवन बनवाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि यह भवन कब बनेगा, इसका जवाब नहीं मिल रहा है। स्कूल भवन नहीं होने से विद्यार्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुनो नहरों की पुकार मिशन के नहरी पानी सुरक्षा को लेकर भी नहरों में अपशिष्ट न डालने पर जोर दिया गया।
नहर से ही पेयजल हमारे घरों तक पहुंच रहा है। यह दूषित होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी घेर सकती है। इससे बचने के लिए नहरी जल को स्वच्छ बनाना होगा।

नए पुराने विकास कार्यों पर खर्च होंगे 17.40 करोड़ रुपये
चेयरपर्सन ने जिले के सभी 14 वार्डों के लिए 15 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों को औपचारिक रूप से मंजूरी प्रदान की। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार होगा। जनहित के मुद्दों के लिए दो करोड़ रुपये के अतिरिक्त नए विकास कार्य स्वीकृत किए गए। बैठक में लेखा शाखा ने सदन के सम्मुख उपलब्ध फंड का ब्योरा प्रस्तुत किया।

वार्डों की आवश्यकता अनुसार वितरित किया बजट
चेयरपर्सन ने कहा कि अब तक आवंटित की गई राशि को सभी 14 वार्डों में उनकी आवश्यकता अनुसार समान रूप से वितरित किया गया है। मंगलवार को स्वीकृत किए गए फंड से गलियों, नालियों, स्ट्रीट लाइटों व अन्य सामुदायिक कार्यों को गति मिलेगी। विकास कार्यों की गुणवत्ता उच्च रखने व फंड का सही इस्तेमाल समय सीमा के करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed