सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Drivers and helpers on the cleaning contract staged a sit-in protest, alleging that their wages were not paid on time.

Rohtak News: सफाई ठेके के ड्राइवर-हेल्पर का समय पर वेतन नहीं देने का आरोप, दिया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 10 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Drivers and helpers on the cleaning contract staged a sit-in protest, alleging that their wages were not paid on time.
35-कुताना के पास बने प्लांट परिसर में धरने पर बैठे ड्राइवर-हेल्पर व अन्य कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


रोहतक। नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए ठेके पर लगे ड्राइवर-हेल्परों व अन्य कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने पर रोष प्रकट किया और कुताना के पास बने प्लांट में ही धरना दे दिया। इस दौरान सुपरवाइजर व सफाई कर्मियों में तनातनी भी हो गई।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए गाड़ियां नहीं चलाएंगे। मौके पर हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ रोहतक इकाई प्रधान शंभु टाक भी पहुंचे और कर्मचारियों की बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांगों को निगम आयुक्त तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और धरना समाप्त करने का आह्वान किया लेकिन कर्मचारी नहीं माने। मामले को बढ़ता देख नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया वहां पहुंचे और कंपनी के अधिकारियों व धरने पर बैठे कर्मचारियों से बातचीत की।
उन्होंने कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी मान गए और दाेपहर को गाड़ियां लेकर काम पर लौटे। धरने पर बैठे कर्मचारी भीम, वीरेंद्र व अन्य ने बताया कि कर्मचारियों को अकसर 15 तारीख के बाद वेतन मिलता है। जिन कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है, उन्हें जल्द दिया जाए।
कर्मचारियों को पूरा वेतन दिया जाए और वेतन वितरण में पूरी पारदर्शिता हो। उन्होंने सभी कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम यानी एचकेआरएन में शामिल किए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed