{"_id":"6a3bc953a71c8ddd88038524","slug":"dsp-sahib-smugglers-are-openly-selling-drugs-on-the-streets-and-in-homes-nirmal-singh-rohtak-news-c-17-roh1019-877679-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी साहब तस्कर खुलेआम सड़कों-घरों में बेच रहे नशा : निर्मल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी साहब तस्कर खुलेआम सड़कों-घरों में बेच रहे नशा : निर्मल सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शहर में बढ़े रहे धंधे पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को महिला थाना परिसर में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीएसपी रोहतक के साथ बैठक की। नशामुक्त अभियान के संचालक निर्मल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इंदिरा कॉलोनी, करतारपुरा, गढ़ी मोहल्ला और खोखराकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में खुलेआम नशे की बिक्री पर चिंता जताते हुए लिखित में शिकायत दी।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि प्रभावित इलाकों में स्थायी पुलिस नाके लगाए जाएं। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नशा तस्कर सड़कों और घरों में खुलेआम कारोबार कर रहे हैं। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में अपराध व असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।
डीएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले में एसपी को मजबूत सिफारिश भेजी जाएगी। नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में पार्षद धर्मबीर सैनी, शास्त्री राजकुमार, रजत कुमार, हर्षित दुआ, दीपक कुमार, आशीष कुमार सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।