{"_id":"6a3bde39e69e20ae9a0e0148","slug":"ex-servicemen-allege-irregularities-in-hesl-voter-list-rohtak-news-c-17-roh1019-877724-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पूर्व सैनिकों ने लगाया एचईएसएल की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पूर्व सैनिकों ने लगाया एचईएसएल की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा पूर्व सैनिक संघ (एचईएसएल) के डेलिगेट चुनाव से पहले पूर्व सैनिकों ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि 22 जून को जारी एक्टिव वोटर लिस्ट से हजारों सदस्यों के नाम गायब हैं।
संघ के प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक ने कहा कि पिछले चुनाव में भी डेलिगेट प्रत्याशियों और कई पूर्व सैनिकों के नाम लिस्ट में नहीं थे। एचईएसएल पूर्व सैनिकों की गैर राजनीतिक संस्था है। सोसाइटी एक्ट के अनुसार इसके चुनाव हर 3 साल में होते हैं।
अक्टूबर 2025 में होने वाले चुनाव पर कुछ असंतुष्ट पूर्व सैनिकों ने वोटर लिस्ट में कमियां बताकर रजिस्ट्रार सोसाइटी रोहतक से स्टे ले लिया था। चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने 6 महीने में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रशासक और रोहतक नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर नमिता कुमारी के आदेश पर जारी एक्टिव वोटर लिस्ट में रोहतक जिले के 6 कॉलेजियम क्षेत्रों के हजारों नाम गायब हैं। उन्होंने कहा कि शहर के करीब 690 सैनिकों, सांपला के 836 में से 566, किलोई के 803 में से 412, लाखनमाजरा के 663 में से 378, महम के 861 में से 487 और कलानौर के 817 में से 459 पूर्व सैनिकों के नाम नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि 23 जून को रोहतक, महम, कलानौर, किलोई, सांपला और लाखनमाजरा के प्रत्याशी डिप्टी रजिस्ट्रार को ज्ञापन देकर चुनाव पारदर्शी और धांधली रहित कराने की मांग कर चुके हैं।
इस अवसर पर सांपला के प्रत्याशी सेना मेडल, नायब सूबेदार धर्मवीर खत्री, महम प्रत्याशी ओमवीर सिंह, नरेश वर्मा, कलानौर के प्रत्याशी नायक सतीश, कैप्टन बलवान सिंह सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार सूर्यकांत, हवलदार नरेंद्र सिंह रिसलदार मेजर राज सिंह उपस्थित रहे।