सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   When his wife left him, he slit his neck; a young man was also found drenched in blood.

Rohtak News: पत्नी छोड़कर गई तो काट ली गर्दन, एक युवक भी खून से लथपथ मिला

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
When his wife left him, he slit his neck; a young man was also found drenched in blood.
विज्ञापन
रोहतक। शहर में बुधवार शाम 25 मिनट के अंतराल में नौ किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की गर्दन कटने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मकड़ौली टोल पर गर्दन कटने से खून से लथपथ राजीव (35) एक किसान नेता के कार्यालय के बाहर मिला जबकि हिसार रोड की जेपी कॉलोनी में बिहार का युवक नट-बोल्ट कंपनी में मिला।

पुलिस का दावा है कि बिहार के युवक ने खुद गर्दन काटी है जबकि गोहाना रोड पर घायल मिले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। देर रात तक दोनों का पीजीआई में उपचार चल रहा था। सदर व सिटी पुलिस दोनों वारदातों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर एक : भागता हुआ नट-बोल्ट फैक्टरी में पहुंचा घायल राजीव
बिहार के बेगूसराय निवासी राजीव छह माह पहले परिवार के साथ रोहतक आया था। वह जेपी कॉलोनी निवासी बबीता के मकान में किराये पर रहता है। बताया जा रहा है कि शराब पीने का आदी होने के कारण 10 दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों के साथ चली ई।
विज्ञापन

बुधवार शाम पांच बजकर 35 मिनट पर वह ऊपर कमरे से नीचे आया। उसके गले से खून बह रहा था। वह भागकर नजदीक ही नट-बोल्ट कंपनी एके ऑटो मोबाइल के अंदर जाकर लेट गया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया। सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि वे मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की जांच की। मकान मालकिन से भी पूछताछ की। पता चला कि राजीव शराब पीने का आदी है। 10 दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर चली गई थी। सीसीटीवी कैमरे में वह खून से लथपथ हालत में दो बार सीढि़यां से ऊपर जाते व नीचे आते दिखाई दिया है। इसके बाद भागकर नजदीक की फैक्टरी में चला गया। पीछे बच्चे दौड़ रहे थे। अभी वह बेहोशी की हालत में है। परिवार में कोई अन्य नहीं है। ऐसे में लग रहा है कि उसने खुद गर्दन काटी है।
किसान नेता के कार्यालय के गेट पर खून से लथपथ मिला युवक
उधर, छह बजे गोहाना रोड पर मकड़ौली टोल से आगे लहूलुहान हालत में युवक किसान नेता राजू मकड़ौली के कार्यालय के गेट पर मिला। राजू उस समय कार्यालय में नहीं थे। कार्यालय में मौजूद साथियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायल युवक को पीजीआई ले जाया गया। उसकी गर्दन से लगातार खून बह रहा था। हालांकि, मुख्य श्वास नली बची हुई है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र का कहना है कि युवक की जेब में कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल डॉक्टर उसका ऑपरेशन कर रहे हैं। होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी गर्दन किसने काटी है।
सवालों का जवाब ढूंढ रही पुलिस
25 मिनट के अंतराल में एक जैसी दो वारदात में कोई संबंध तो नहीं।
पुलिस का दावा बिहार के युवक ने खुद गर्दन काटी लेकिन किसी ने काटते हुए नहीं देखा।
गोहाना रोड पर कटी गर्दन लेकर युवक किसान नेता के कार्यालय के बाहर कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed