सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Due to a server issue, gate passes were not issued for an hour, and the server functioned intermittently.

Rohtak News: सर्वर में दिक्कत से एक घंटा नहीं कटे गेट पास, रुक-रुककर चला सर्वर

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 11 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Due to a server issue, gate passes were not issued for an hour, and the server functioned intermittently.
45-मंडी में सर्वर डाउन होने के कारण गेट पर इंतजार करती ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। जिले की नई अनाज मंडी में शुक्रवार को गेट पास सर्वर में दिक्कत रही। इस कारण करीब एक घंटे तक गेट पास नहीं कट सके। कर्मचारी भी सर्वर चलने का इंतजार करते नजर आए। हालांकि, सर्वर रुक-रुककर चलता रहा।
शुक्रवार को 14198 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई। कुल 21,816 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। शुक्रवार को मंडी में 759 गेट पास काटे गए। इस दिन 43,733 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। अब तक मंडी में 1,19,388 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी सरसों के 38 गेेट पास जारी किए गए। अब तक कुल 11,731 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इस दिन 1,670 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 11,492 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है।
-----
यहां आए तो सर्वर बंद था। करीब एक घंटे से सर्वर में दिक्कत बताई जा रही है। रुक-रुककर चल रहा है।
- जगबीर, किसान रिटौली
-----
25 मिनट से खड़े हैं। सर्वर में दिक्कत बता रहे हैं। सरकार की तरफ से ऑनलाइन व्यवस्था तो बनाई लेकिन इसकी स्पीड कम है।
-अनिल, बनियानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed