{"_id":"6a2d93836c915f30690fd8cd","slug":"ex-servicemen-will-meet-the-deputy-commissioner-tomorrow-to-seek-the-provision-of-all-facilities-within-a-single-building-rohtak-news-c-17-1-roh1018-872428-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एक भवन में सभी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त से कल मिलेंगे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एक भवन में सभी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त से कल मिलेंगे पूर्व सैनिक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। जिला के पूर्व सैनिक 15 जून को उपायुक्त सचिन गुप्ता से मिलकर एक ही भवन में सैनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग करेंगे। सैनिकों ने कहा कि ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, सीएसडी कैंटीन, जिला सैनिक बोर्ड, स्टेशन हेडक्वार्टर और डीपीडीओ के लिए एक स्थान पर एक एकीकृत भवन होना चाहिए।
सेक्टर- 5 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को पूर्व सैनिक संघ ने बैठक की। बैठक में पूर्व सैनिकों ने सेक्टर-6 के पूर्व सैनिक संघ भवन में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक न होने से नाराजगी जाहिर की।
बैठक में पास प्रस्ताव किया गया कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के सभी संस्थानों का एक एकीकृत भवन होना चाहिए। प्रदेश के कई जिलों में इस पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ वेटरन कैप्टन जगबीर मलिक ने कहा कि प्रशासन को रोहतक में भी गोहाना रोड पर पशु मेला ग्राउंड या सेक्टर -5 में फायर ब्रिगेड ऑफिस के साथ में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर जगह प्रदान कर पूर्व सैनिकों के वेलफेयर संस्थानों के लिए एकीकृत भवन का निर्माण यथाशीघ्र करवाना चाहिए।
वहीं कहा कि शहीद सैनिकों के सम्मान के प्रतिक शांतमई चौक से तोड़े गए विजय द्वार का पुनर्निर्माण नगर निगम रोहतक की ओर से यथाशीघ्र करवा कर शहीद सैनिकों का सम्मान लौटाना चाहिए।
इस दौरान कैप्टन बलवान सिंह, रिसालदार मेजर राज सिंह, धर्मवीर खटकड़, जिला पूर्व प्रधान सीलक राम लठवाल, हवलदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर रामनिवास, सुरेंद्र मलिक, सूबेदार अनूप सिंह, सूबेदार रामकुमार मलिक, सूबेदार सूर्यकांत हुड्डा व रघुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।