सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer's son Manit qualifies JEE Advanced

Rohtak News: किसान के बेटे मनीत ने जेईई एडवांस्ड किया क्वालीफाई

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Jun 2026 04:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son Manit qualifies JEE Advanced
42-पिता अनिल कुमार के साथ मनीत बुधवार। - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। खेतों की मिट्टी से निकलकर आईआईटी तक का सफर तय करना आसान नहीं होता। सुनारिया के किसान अनिल कुमार के बेटे मनीत बुधवार ने जेईई एडवांस्ड में 3369वीं रैंक हासिल कर यह कर दिखाया है।
सुनारिया निवासी किसान अनिल कुमार के बेटे मनीत ने सोमवार को जेईई एडवांस्ड में शानदार रैंक हासिल कर पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। 12वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे मनीत अब आईआईटी में कदम रखने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीत बताते हैं कि उनका लक्ष्य साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर बनकर देश की डिजिटल सीमाएं मजबूत करना है। देशभक्ति का जज्बा इतना है कि एनडीए टेक्निकल एंट्री स्कीम के जरिए लेफ्टिनेंट बनने के लिए भी आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मनीत बताते हैं कि स्कूल के बाद रोज 7-8 घंटे सेल्फ पढ़ाई करते थे। कई बार न्यूमेरिकल सॉल्व करते-करते रात के 12 बज जाते थे लेकिन टॉपिक खत्म किए बिना सोते नहीं थे। मोबाइल गेम्स और मैदान के खेल उन्हें कभी लुभा नहीं पाए।
———-
पिता बोले-बेटे ने पढ़ाई से कर दिया नाम रोशन
मनीत ने बताया कि 12वीं तक पढ़ाई आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की। टीचर्स व पैरेंट्स को हर समय पूरा सहयोग मिला। माता सीमा देवी गृहिणी हैं। दादा हवासिंह और दादी ओमपति ने पोते को हमेशा आशीर्वाद दिया। पिता अनिल कुमार ने कहा कि हमने तो खेती की पर बेटे ने पढ़ाई से नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed