{"_id":"6a1e5b5a32d49b77440be0ad","slug":"wife-murdered-in-rohtak-s-dobh-village-struck-on-the-head-with-a-stick-deceased-joshna-hailed-from-assam-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक के डोभ गांव में सिर में डंडा मारकर की पत्नी की हत्या, असम की रहने वाली थी मृतका जोशना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: रोहतक के डोभ गांव में सिर में डंडा मारकर की पत्नी की हत्या, असम की रहने वाली थी मृतका जोशना
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार
रोहतक में पिछले पांच दिन में हत्या का चौथी मामला दर्ज हुआ है। 29 मई की सुबह नेहरू कॉलोनी में महिला चिंकी का शव मिला। अगले दिन मोखरा गांव में किसान ओमबीर की हत्या हो गई। इतना ही नहीं नेहरू कॉलोनी में विवाहिता ज्योति की मौत हो गई।
मृतका
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रोहतक के भिवानी रोड स्थित डोभ गांव में सोमवार की रात एक युवक ने घरेलू कलह में पत्नी जोशना की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बहुअकबरपुर थाना पुलिस वारदात की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह सूचना मिली कि डोभ गांव में भिवानी रोड किनारे पीर बाबा मंदिर के सामने कमरे में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। उसके सिर में चोट का निशान है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डाॅक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की। पता चला कि यूपी के कासगंज निवासी आजाद ने असम निवासी जोशना से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। एक की उम्र पांच व दूसरे की तीन साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में रहकर आजाद कबाड़ी का काम करता था। रात को पति व पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि आजाद ने पत्नी के सिर में डंडा मारा। इससे उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना पाकर बहुअकबरपुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीजीआई के डेड हाउस पहुंचाया। मायके वालों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
पांच दिन में जिले में हत्या का चौथा मामला दर्ज
जिले में पिछले पांच दिन में हत्या का चौथी मामला दर्ज हुआ है। 29 मई की सुबह नेहरू कॉलोनी में महिला चिंकी का शव मिला। अगले दिन मोखरा गांव में किसान ओमबीर की हत्या हो गई। इतना ही नहीं नेहरू कॉलोनी में विवाहिता ज्योति की मौत हो गई। ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप है। अब एक मई की रात को डोभ में असम की महिला की हत्या की गई है।