{"_id":"6a2db4ec729780f0ee03dfb1","slug":"female-wrestlers-from-across-the-country-will-gather-today-to-undergo-trials-for-the-world-wrestling-championships-rohtak-news-c-17-roh1004-872339-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आज जुटेंगी देशभर की महिला पहलवान, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए देंगी ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आज जुटेंगी देशभर की महिला पहलवान, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए देंगी ट्रायल
विज्ञापन
फोटो :: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप ट्रायल के लिए सोनीपत के बड़वासनी स्थिति कुलदीप मलिक कुश्ती अका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। अजरबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित होने वाली अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम के चयन ट्रायल रविवार को सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित किया जाएगा।
पहले यह ट्रायल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रस्तावित थे लेकिन वहां चल रहे मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के कारण आयोजन स्थल को बदलकर बहालगढ़ कर दिया गया है।
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के विनोद तोमर ने बताया कि अंडर-17 विश्व फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 27 जुलाई से 2 अगस्त तक अजरबैजान के बाकू में होगा। इसी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन करने हेतु ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महिला कुश्ती वर्ग के चयन ट्रायल 14 जून को सुबह 10 बजे से साई क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ में आयोजित होंगे। वहीं, फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के ट्रायल 15 जून को लखनऊ स्थित एनएसआरसी, साई केंद्र में आयोजित किए जाएंगे।