{"_id":"69a5e6b3bc558cbc930f7280","slug":"fir-against-sales-consultant-for-depositing-customers-cheque-in-relatives-account-rohtak-news-c-17-roh1019-818550-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ग्राहक का चेक रिश्तेदार के खाते में जमा कराया, सेल्स कंसल्टेंट पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ग्राहक का चेक रिश्तेदार के खाते में जमा कराया, सेल्स कंसल्टेंट पर एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वाहन एजेंसी के सेल्स कंसल्टेंट (बिक्री सलाहकार) ने मिलते-जुलते नाम का फायदा उठाकर ग्राहक के खाते में 39,719 रुपये का चेक डालने की जगह रिश्तेदार के खाते में जमा करवा दिया। ग्राहक ने पैसे मांगे तो गड़बड़ी पकड़ी गई। एजेंसी के मैनेजर राजेश गर्ग ने सेल्स कंसल्टेंट भालौठ गांव निवासी मंजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एसपी को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के अटेली मंडी निवासी राजेश गर्ग ने बताया कि वे लोहचब मोटर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। कंपनी की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी अजमेर सिंह के नाम पर बेची गई थी। कार की जो राशि कंपनी को मिली, वह तय राशि से 39,719 रुपये ज्यादा थी।
ज्यादा आई राशि को वापस ग्राहक को देने की जिम्मेदारी सेल्स कंसल्टेंट मंजीत को दी गई। कंपनी की तरफ से अजमेर सिंह के नाम छह दिसंबर 2025 को चेक जारी किया गया। आरोप है कि मंजीत ने यह चेक असली ग्राहक के खाते में जमा कराने की बजाय अपने रिश्तेदार या जान-पहचान वाले व्यक्ति अजमेर के खाते में जमा करवा दिया।
अब राशि न मिलने पर असली ग्राहक अजमेर ने कंपनी से संपर्क किया। जांच पड़ताल हुई तो फर्जीवाड़े का पता चला। मैनेजर ने आरोपी सेल्स कंसल्टेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos