सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FIR lodged against store owner for selling foreign brand T-shirts

Rohtak News: विदेशी ब्रांड की टी-शर्ट बेचने पर स्टोर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against store owner for selling foreign brand T-shirts
विज्ञापन

Trending Videos
रोहतक। शहर के दिल्ली रोड स्थित सुभाष नगर में विदेशी कंपनी के ब्रांड के नाम पर टी-शर्ट बेचने की शिकायत पर गुरुग्राम से आई टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सोमवार शाम दबिश दी है। देसी ड्यूड स्टोर के मालिक नवीन शर्मा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में कॉपीराइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
गुरुग्राम स्थित ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी अमनप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी ब्रांड के दुरुपयोग को रोकने का कार्य करती है। मदुराई की कंपनी की ओर से उनकी कंपनी को कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सबूत देने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 मार्च को उनकी कंपनी ने चेन्नई स्थित दो स्टोर पर दबिश देकर जांच करवाई थी। चेन्नई पुलिस ने विदेशी ब्रांड का लोगो लगाकर बेचे जा रहे कपड़े जब्त किए। वहां जांच में पता चला कि रोहतक के सुभाष नगर में भी इसी तरह का स्टोर है। गुरुग्राम से टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को देसी ड्यूड स्टोर पर दबिश दी।
ग्राहक बनकर स्टोर से दो टी-शर्ट खरीदीं। स्टोर पर ये असली ब्रांड की टी-शर्ट बनाकर बेची गई थीं। जांच में में पता चला कि ये विदेशी ब्रांड की नकली टी-शर्ट हैं। पुलिस ने स्टोर मालिक नवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed