फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   FIR registered against five individuals for executing a fraudulent sale deed worth 47 lakh by fielding an imposter woman.

Rohtak News: फर्जी महिला खड़ी कर कराई 47 लाख की फर्जी रजिस्ट्री, पांच पर एफआईआर

Tue, 11 Aug 2026 06:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against five individuals for executing a fraudulent sale deed worth 47 lakh by fielding an imposter woman.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जींद बाईपास के नजदीक आधार कार्ड में खुद का व पिता का नाम मिलने का फायदा उठाकर 47 लाख की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के आरोप में 5 अगस्त को नीरज व चार अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक साल पहले डीआरओ कार्यालय में फर्जी महिला खड़ी कर रजिस्ट्री की गई थी।
फौजी कॉलोनी निवासी अनीता हुड्डा ने आर्य नगर थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने 2019 में जींद बाईपास के नजदीक जमीन खरीदी थी। जमीन का इंतकाल भी करवा रखा है। उन्हें पता चला है कि उनकी जमीन की रजिस्ट्री एक साल पहले चमारिया गांव निवासी नीरज के नाम करा दी गई जबकि उन्होंने जमीन किसी को नहीं बेची।
विज्ञापन

रजिस्ट्री की जांच कराई गई तो पता चला कि एक अन्य महिला ने आधार कार्ड में उनका व पिता का नाम
मिलने का फायदा उठाकर फर्जी जमीन मालिक बनकर रजिस्ट्री कराई है। उनके अंगूठे और हस्ताक्षर फर्जी किए गए हैं।
रजिस्ट्री के लिए दिया गया आधार व पैन कार्ड भी आरोपी महिला अनीता का है। इसके बावजूद चमारिया गांव निवासी सोनू व पटेल नगर निवासी सुरेंद्र ने झूठी गवाही दी है। डीआरओ ने भी बिना जांच-पड़ताल के रजिस्ट्री कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनीता हुड्डा पुत्री सुखबीर हैं जबकि आरोपी महिला का नाम भी अनीता पुत्री सुखबीर है। नाम मिलने का फायदा उठाकर शिकायतकर्ता की जमीन की रजिस्ट्री चमारिया गांव निवासी नीरज के नाम कराई गई है। पुलिस से मांग है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए।

वर्जन
पुलिस की आर्थिक अपराध जांच शाखा की रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द रजिस्ट्री के साथ दिए गए रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल करके आगे की कार्रवाई करेंगे।
- नरेश कुमार, जांच अधिकारी थाना आर्य नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed