{"_id":"6a7b13a3121e0025ea033626","slug":"panchayat-s-major-decision-in-the-muskan-balhara-suicide-case-grants-sheelu-balhara-10-days-time-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मुस्कान बल्हारा सुसाइड केस में पंचायत का बड़ा फैसला, शीलू बल्हारा को दिया 10 दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मुस्कान बल्हारा सुसाइड केस में पंचायत का बड़ा फैसला, शीलू बल्हारा को दिया 10 दिन का समय
Tue, 11 Aug 2026 05:51 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:51 PM IST
सार
मुस्कान बल्हारा सुसाइड केस में मंगलवार को महम चौबीसी के गांव फरमाणा में महापंचायत हुई। पंचायत ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा व उनके परिवार को 10 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
मुस्कान बल्हारा सुसाइड केस में पंचायत का बड़ा फैसला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुस्कान बल्हारा सुसाइड केस में मंगलवार को महम चौबीसी के गांव फरमाणा में महापंचायत हुई। पंचायत ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा व उनके परिवार को 10 दिन का समय दिया। तय समय सीमा में मुस्कान के बेटे व फरमाणा गांव के नाती नौ माह के हार्दिक बल्हारा के नाम बहुअकबरपुर स्थित डेढ़ एकड़ में फैली अकादमी, 450 वर्गगज का प्लाट व मकान नाम करवाएं। साथ ही 50 लाख की एफडी कराई जाए। शीलू के परिवार की तरफ से बहुअकबरपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान नंबरदार ने जिम्मेदारी ली। पंचायत में शीलू बल्हारा के अलावा उनके परिवार के सभी चारों सदस्य भी मौजूद रहे।
दोपहर 12 बजे फरमाणा गांव में पंचायत शुरू हुई जिसमें बहुअकबरपुर अठगामा प्रधान धर्मबीर, बहुअकबरपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान बल्हारा, फरमाणा गांव के सरपंच सोमबीर, पूर्व सरपंच दिनेश, पूर्व सरपंच सतीश फरमाणा व अन्य पंचायत प्रतिनिधि व दोनों परिवारों के सदस्य व रिश्तेदार भी मौजूद रहे। शाम पांच बजे तक दोनों पक्षों में बातचीत चलती रही।
मुस्कान के मायके पक्ष से बात करके फरमाणा गांव के पूर्व सरपंच सतीश फरमाणा ने पंचायत में मांग पत्र रखा, जिसमें कहा गया कि हार्दिक के नाम अकादमी, जमीन, प्लाट व मकान और 50 लाख की एफडी करवाई जाए। शीलू के परिवार से बात करके गांव के सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान बल्हारा ने कहा कि वे इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। 10 नहीं एक सप्ताह में ही मांगों को पूरा करवा देंगे।