Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
More factionalism in Rohtak BJP than in Congress; MLAs absent from CM-Shivraj event: Brijendra Singh
{"_id":"6a7b10398ac85823e1023ecf","slug":"video-more-factionalism-in-rohtak-bjp-than-in-congress-mlas-absent-from-cm-shivraj-event-brijendra-singh-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक भाजपा में कांग्रेस से ज्यादा गुटबाजी, सीएम-शिवराज के कार्यक्रम से विधायक नदारद : बृजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक भाजपा में कांग्रेस से ज्यादा गुटबाजी, सीएम-शिवराज के कार्यक्रम से विधायक नदारद : बृजेंद्र सिंह
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:36 PM IST
Link Copied
रोहतक। कांग्रेस के पूर्व सांसद और एआईसीसी की विदेशी मामलों की कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक सरकारी कार्यक्रम में स्थानीय विधायकों की अनुपस्थिति को इसका उदाहरण बताया।
बृजेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान माैजूद थे। आरोप लगाया कि गुटबाजी के कारण कई विधायक नदारद रहे। पूर्व सांसद ने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ा जाता है कि साथ नहीं दिखते, लेकिन भाजपा में भी हालात ऐसे ही हैं।" उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह बयान रोहतक में छोटू राम चौक स्थित नीली कोठी पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।