सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former Chief Minister Bhupendra Singh Hooda attacked the BJP

Rohtak: पूर्व सीएम हुड्डा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- महिला आरक्षण को लेकर लोगों में भ्रम फैला रही बीजेपी

माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

हुड्डा ने कहा ऐतिहासिक तथ्यों, संवैधानिक प्रक्रिया तथा टाइम लाइन के आधार पर स्पष्ट है कि महिला आरक्षण कांग्रेस की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता रही है। भाजपा सरकार ने इसे राजनीतिक लाभ के लिए टाला।

Former Chief Minister Bhupendra Singh Hooda attacked the BJP
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा का महिला आरक्षण विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। पार्टी की हालत खिसयानी बिल्ली खंभा नोंचे जैसी हो गई है। जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। एक दिन के विधानसभा सत्र में कांग्रेस भाजपा की महिला आरक्षण को लेकर पोल खोलेगी। वे बुधवार को सोनीपत रोड स्थित निजी बेंक्वेट हाल में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
Trending Videos


हुड्डा ने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों, संवैधानिक प्रक्रिया तथा टाइम लाइन के आधार पर स्पष्ट है कि महिला आरक्षण कांग्रेस की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता रही है। भाजपा सरकार ने इसे राजनीतिक लाभ के लिए टाला और अब जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 2023 का महिला आरक्षण वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम संविधान का अभिन्न अंग बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2023 को संसद के दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से इसे पारित किया था और राष्ट्रपति ने भी इस पर मुहर लगाई। बावजूद इसके 3 साल बाद भी भाजपा ने आरक्षण को लागू नहीं किया क्योंकि बीजेपी इसे लागू ही नहीं करना चाहती। यहां तक कि आरक्षण विधेयक को अधिसूचित करने का काम भी भाजपा ने 16 अप्रैल 2026 को रात 9:55 बजे किया। 

यानी पूरे 30 माह तक इस महत्वपूर्ण विधेयक को अधिसूचित तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर बिना जनगणना के संसद में परिसिमन बिल पेश किया और उस बिल के साथ चालाकी से महिला आरक्षण को जोड़ दिया। विपक्ष और पूरा देश भाजपा की इस चाल को समझ गया। मौके पर शहर से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा, शकुंतला खटक, बलराम दांगी, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व विधायक संत कुमार व अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed