सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four members of a family were injured in a land dispute in Sundana village.

Rohtak News: सुंडाना गांव में जमीन को लेकर चलीं लाठियां, परिवार के चार लोग लहूलुहान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Four members of a family were injured in a land dispute in Sundana village.
40-सुषमा, सुंडाना।
विज्ञापन
रोहतक/कलानौर। गांव सुंडाना में जमीनी विवाद में 10 से ज्यादा लोगों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल प्रदीप, उसकी पत्नी सुषमा, मां मूर्ति देवी व दलजीत को पीजीआई में दाखिल कराया गया। कलानौर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप (38) ने बताया कि उनके पिता दलजीत सिंह गांव सुंडाना के भांजे हैं। नाना दयानंद के हिस्से की छह एकड़ जमीन है। खेवट अलग न होने के कारण गांव निवासी दिलावर, श्रीभगवान, सज्जन, नसीब व अन्य के साथ कई साल से विवाद चल रहा है। जमीन को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे वह अपनी पत्नी सुषमा एक बाइक व भाई आशीष व मां मूर्ति दूसरी बाइक पर खेत में जा रहे थे। जब वे गांव निवासी रविन्द्र के मकान के आगे पहुंचे तो दिलावर, श्रीभगवान, सज्जन, नसीब, तेजबीर, राहुल, दीपक सुनीता, नीलम व रुड़की निवासी मोनू ने हमला कर दिया।
सूचना पाकर उसके पिता दलजीत को फोन करके बताया तो आरोपियों ने उसके पिता पर भी हमला कर दिया। आरोपी उनको गंभीर रूप से घायल करके चले गए। उसने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। पुलिस ने घायलों को पीजीअई में दाखिल कराया।
बाक्स
प्लाट को लेकर भी विवाद, सेशन कोर्ट से जीत चुके हैं केस
घायल प्रदीप ने पुलिस को बताया कि सज्जन के मकान के साथ में करीब एक कनाल का प्लाॅट है। प्लाॅट का केस वे सेशन कोर्ट रोहतक से जीत चुके हैं। आरोपियों ने प्लाॅट पर कब्जा करने के लिए जबरदस्ती रोड़ी व क्रशर डाल रखा है।
वर्जन
आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रहे हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -सतपाल सिंह, प्रभारी थाना कलानौर

40-सुषमा, सुंडाना।

40-सुषमा, सुंडाना।

40-सुषमा, सुंडाना।

40-सुषमा, सुंडाना।

40-सुषमा, सुंडाना।

40-सुषमा, सुंडाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed