सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government must ensure women's safety in hospitals: CITU

अस्पतालों में महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करें सरकार : सीटू

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Jun 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
Government must ensure women's safety in hospitals: CITU
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और सीटू के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में डॉ. के नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न मामले में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के चंडीगढ़ स्थित निवास पर ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने मांग की कि दागी डॉ. शैलेंद्र शर्मा को दोबारा बहाली देने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो।

शुक्रवार को संगठनों के नेताओं ने कहा कि इस घटना ने अस्पतालों में महिला मरीजों की सुरक्षा के प्रश्न को उठा दिया है। जिस डॉक्टर पर समाज रक्षक के रूप में भरोसा करता है। उसी ने ओपीडी में एक नाबालिग मरीज के साथ बेहद घिनौना कृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनों ने हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया पर भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जो नर्सिंग स्टाफ के साथ उनका व्यवहार था वो शर्मनाक था। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नेताओं ने मांग की है कि अस्पतालों में नियमित और जवाबदेह स्टाफ की भर्ती की जाए। सरकारी और निजी अस्पतालों में महिला और बाल वार्डों की सुरक्षा के लिए तुरंत सीसीटीवी लगाए जांए।
प्रतिनिधिमंडल में जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सविता, सीटू महासचिव जयभगवान, राज्य उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, रमा, रामकलां, वंदना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed