{"_id":"69bb0e61177f466bff0320a8","slug":"haryana-approves-9-lakh-for-smc-training-in-400-schools-of-rohtak-rohtak-news-c-17-roh1020-825631-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एसएमसी प्रशिक्षण के लिए 400 स्कूलों को 9 लाख रुपये मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एसएमसी प्रशिक्षण के लिए 400 स्कूलों को 9 लाख रुपये मिलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से एसएमसी प्रशिक्षण के संबंध में जिले के 400 स्कूलों के लिए 9 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। समग्र शिक्षा के तहत जिले के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों को 2,250 रुपये प्रति विद्यालय की राशि आवंटित की है।
जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी, तीसरी व चौथी तिमाही में राज्य के 10874 प्राथमिक विद्यालयों, 3145 माध्यमिक विद्यालयों व 250 पीएमश्री विद्यालयों में एसएमसी (विद्यालय प्रबंधन समितियां) प्रशिक्षण के संबंध में प्रशासनिक स्वीकृति और वित्तीय मंजूरी दी गई है।
उन्होंने बताया कि जिले के 243 प्राथमिक विद्यालयों के लिए 5,46,750 व 157 माध्यमिक विद्यालयों के लिए 3,53,250 की राशि जारी की है। विद्यालय स्तर पर उपयोग के लिए 750 रुपये प्रति विद्यालय प्रति तिमाही के बजट को निर्धारित किया है।
Trending Videos