रोहतक। बालाजी धाम गांव डोभ में सोमवार को होली समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुकेश गुप्ता सर्राफ रोहतक व राजू फौजी कलानौर ने मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसी दौरान अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
बालाजी धाम गांव डोभ के संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि सुबह हवन के बाद हनुमान चालीसा पाठ किया गया। वहीं बालाजी का संकीर्तन, भंडारा, भक्त मेला, स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ।
भजन गायक ज्योति, रितिका चावला ,अमन कौशिक ने भजनों का गुणगान किया। रिंकू महादेव ने झांकियां निकाली। मौके पर फूलों की होली भी खेली गई। इस अवसर पर विनोद गुप्ता, रमेश गुप्ता, दीपक प्रकाश जैन आदि मौजूद रहे। संवाद