{"_id":"69b6fbe99c0a25eb0c00d269","slug":"hotel-raided-on-suspicion-of-prostitution-30-people-detained-and-released-rohtak-news-c-17-roh1019-824063-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: होटल में देह व्यापार के शक में दी दबिश, 30 लोगों को हिरासत में लेकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: होटल में देह व्यापार के शक में दी दबिश, 30 लोगों को हिरासत में लेकर छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली रोड पर शनिवार की रात को पुलिस ने डी पार्क व बजरंग भवन के बीच एक होटल में रेड की। शक था कि दिल्ली से देह व्यापार के लिए युवतियां बुलाई गई हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि केवल होटल में पार्टी चल रही थी।
रात को ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने निवारक कार्रवाई करके 30 लोगों को छोड़ दिया। अब थाना प्रभारी से लेकर आला अधिकारी तक जवाब देने से बच रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि बजरंग भवन से आगे एक होटल में पार्टी चल रही है। उसमें दिल्ली से युवतियां देह व्यापार के लिए लाई गई हैं। रात 10 सिविल लाइन थाना पुलिस व सीआईए की टीम ने मिलकर दबिश दी।
रात करीब 12 बजे 30 के युवकों को पुलिस की बस में बैठाकर सिविल लाइन थाने में लाया गया। मौके पर और पूछताछ में जब कुछ नहीं मिला तो सभी को निवारक कार्रवाई करके छोड़ दिया गया। पूरे मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी से लेकर आला अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन कोई यह नहीं बता रहा कि आखिर क्या कार्रवाई की गई। किस तरह इतने लोगों को होटल से पुलिस थाने में लेकर आई।
Trending Videos