{"_id":"69a3565935157afa5204f3ad","slug":"hpv-vaccination-started-on-the-first-day-of-vaccination-on-15th-rohtak-news-c-17-roh1020-817623-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एचपीवी टीकाकरण के पहले दिन 15 को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एचपीवी टीकाकरण के पहले दिन 15 को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 19, 20
जिले में पहुंची है 2000 वैक्सीन, पहले चरण में नागरिक अस्पताल को मिली 100 वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। नागरिक अस्पताल में शनिवार को पहले चरण में चलाए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत 15 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 से 15 वर्ष आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के टीका लगाया जा रहा है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता की तरफ से इसके शुभारंभ के मौके पर सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र आर्य व अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। जिले में पहले चरण में नागरिक अस्पताल से अभियान की शुरुआत की गई है। वैक्सीन लगाने के लिए दूसरी मंजिल पर प्रबंध किया गया है।
-- -- -
जिले में पहुंची है 2000 वैक्सीन
अभियान को लेकर जिले में 2000 वैक्सीन पहुंची हैं। पहले चरण में नागरिक अस्पताल को 100 वैक्सीन दी गई। इसमें से पहले दिन केवल 15 ही लग पाई है। इसके बाद सीएचसी, पीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अभियान शुरू होगा।
-- -- -- --
गांव चमनपुरा की किशोरी अमिशी को लगी पहली वैक्सीन
गांव चमनपुरा निवासी अमिशी को जिले में सबसे पहले एचपीवी वैक्सीन लगी है। उनकी दादी माया शर्मा ने बताया कि किसी जानकार की राय पर यहां वैक्सीन लगवाने पहुंची हैं। उन्होंने इसके फायदे बताए थे। अमिशी भी सबसे पहले यह वैक्सीन लगवाना चाहती थी। इसको लगाने से किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई है।
-- -- -
यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन भी ले सकते हैं अपॉइंटमेंट : डॉ. प्रतिभा
जिला नोडल ऑफिसर इम्युनाइजेशन डॉ. प्रतिभा ने बताया कि यू-विन पोर्टल के माध्यम से पहले ही अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इस दिन वैक्सीन के लिए पहले केवल तीन ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मिली। वैक्सीन लगाने के बाद कोई समस्या या रिएक्शन नहीं होता है। केवल टीके लगाने वाली जगह पर हल्का दर्द हो सकता है जो सामान्य टीका लगवाने पर भी होता है। इसके अलावा हल्का बुखार हो सकता है जिसे सामान्य दवा से ठीक किया जा सकता है।
Trending Videos