फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Husband killed wife Man kills wife body found in sack inside the car Rohtak

बच्चों से मिलने आई पत्नी का कत्ल: 'मुझे लेने पोलंगी...', पति ने कार में बैठते ही मारा, फिर बोरे में बंद की लाश

Sat, 15 Aug 2026 12:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 15 Aug 2026 12:27 PM IST
सार

रोहतक में युवक ने पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को कार में बंद बोरे में डिकी में रख दिया। सोनीपत के गांव फरमाणा में खड़ी कार में शव छोड़ भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Husband killed wife Man kills wife body found in sack inside the car Rohtak
rohtak murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रोहतक में अनबन के चलते एक साल से रोहतक पीजी में रह रहीं तमन्ना (23) की वीरवार को जम्मू-कटरा हाईवे के नजदीक पोलंगी गांव के पास पति हरविंदर उर्फ रिंकू पर चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। देर रात महिला का शव उसकी ससुराल सोनीपत जिले के गांव फरमाणा में प्लॉट के अंदर लावारिस खड़ी कार की डिकी में बंद बोरे में मिला है।
विज्ञापन


सोनीपत पुलिस ने शव रोहतक पुलिस को सौंपा है। आईएमटी थाने में मृतका के पिता विकास की शिकायत पर पति हरविंदर के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। झज्जर जिले के गांव हसनपुर-परनाला निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि उनके दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन


बड़ी बेटी तमन्ना तो छोटा बेटा अभिजीत हैं। तमन्ना ने 2021 में मर्जी से सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी हरविंदर उर्फ रिंकू से शादी की थी। यह रिश्ता तमन्ना की मौसी दिल्ली के बाकनेर निवासी मीनू ने कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शादी के बाद से तमन्ना का चार साल का बेटा बीरू व डेढ़ साल की बेटी रिया है। शादी के बाद तमन्ना व हरविंदर के बीच अनबन रहने लगी थी। मृतका के भाई अभिजीत ने बताया कि उनकी बहन एक साल से दोनों बच्चों व पति से अलग रोहतक में किसी पीजी में रह रही थीं।

 

वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे बेटे अभिजीत को सोनीपत की खरखौदा पुलिस ने सूचना दी कि आपकी बहन की हत्या आपके बहनोई ने कर दी है। शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए कार के अंदर बंद बोरे में डाला हुआ है। यह कार फिलहाल सोनीपत के गांव फरमाणा में खड़ी है। हालांकि, हत्या जम्मू-कटरा एक्सप्रेस हाईवे के पास पोलंगी गांव के खेतों में की गई है।

वीरवार देर रात अभिजीत पिता विकास व अन्य परिजनों के साथ आईएमटी थाने में पहुंचे। रात करीब ढाई बजे पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की। शुक्रवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज में शव को पोस्टमार्टम के बाद पिता को सौंप दिया गया। आईएमटी थाना पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को साथ लेकर घटनास्थल व कार का निरीक्षण किया।

पीजीआई से सोनीपत अस्पताल फिर खानपुर ले जाया गया शव
मृतका के परिजनों ने बताया कि खरखौदा पुलिस सूचना पाकर फरमाणा पहुंची और शव को कार से बरामद किया। हत्या रोहतक जिले के गांव पोलंगी के पास हुई थी इसलिए शव आईएमटी थाना पुलिस को सौंप दिया। शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में ले जाया गया। डॉक्टरों ने साफ किया कि शव सोनीपत जिले में मिला है। ऐसे में पोस्टमार्टम वहीं होगा। इसके बाद पुलिस शव सोनीपत के सरकारी अस्पताल ले गई जहां से खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। देर शाम शव का पोस्टमार्टम हो सका।

कहासुनी होने पर तमन्ना का उसी की चुन्नी से घोंटा गला
आईएमटी थाना प्रभारी अश्वनी अहलावत ने बताया कि आरोपी हरविंद्र ने पूछताछ में बताया कि बेटी होने के छह माह बाद ही तमन्ना अलग रोहतक रहने लगी थीं। कभी बच्चों से मिलने के नाम पर गांव में आ जाती थी। इससे गांव में उसकी बेइज्जती हो रही थी। वीरवार दोपहर तमन्ना का फोन आया। कहा-उसे बच्चों से मिलना है, मुझे लेने पोलंगी आ जाओ। हरविंदर आई-20 कार में बैठाकर तमन्ना को लेकर चल पड़ा। 

आरोपी बोला-गांव में हो रही थी बेइज्जती इसलिए कर दी हत्या
थोड़ी दूर चलते ही दोनों की कार में कहासुनी हो गई। उसने तमन्ना से कहा कि वह चाहे गांव में रहने लग जाए या रिश्ता खत्म कर दे। बार-बार आने से उसकी गांव में बेइज्जती हो रही है। तमन्ना ने धमकी दी कि वह उसे मार देगी। गुस्से में आकर आरोपी ने तमन्ना को मौत के घाट उतार दिया। 

 

पिता व भाई से नहीं थी बातचीत 
पीजीआई पहुंचे मृतका के भाई अभिजीत ने बताया कि बचपन में ही मां का देहांत हो गया था। मौसी ने लंबे समय तक दोनों का पालन-पोषण किया। तमन्ना मौसी की बात मानती थीं। मौसी के कहने पर ही उन्होंने 2021 में हरविंदर उर्फ रिंकू से शादी कर ली थी। वह और पिता इस शादी से सहमत नहीं थे। ऐसे में तमन्ना ने थाने में लिखकर दिया था कि उनका भाई व पिता से कोई रिश्ता नहीं है।

हत्याकांड से उठ रहे सवाल, जवाब ढूंढ रही पुलिस
  • तमन्ना रोहतक में अकेली रहती थीं या पूरी वारदात में किसी तीसरे व्यक्ति की भी भूमिका है।
  • रोहतक से पोलंगी गांव तक कैसे पहुंची तमन्ना। वह चाहती तो हरविंदर को पोलंगी के बजाय सीधे रोहतक ही बुला सकती थीं। क्या उन्हें कोई पोलंगी छोड़कर आया।
  • तमन्ना का पुलिस को कार में मोबाइल फोन नहीं मिला है। क्या वह फोन लेकर नहीं गई थीं या आरोपी हरविंदर ने छुपा रखा है।

मृतका के पति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी से पूछताछ के बाद ही पूरी वारदात से पर्दा उठ सकेगा।- राकेश मलिक, डीएसपी सांपला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed