फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   An insult not just to Kharge, but to every citizen who believes in the Constitution: Bhupinder Hooda.

खड़गे का ही नहीं, संविधान में विश्वास रखने वाले हर नागरिक का अपमान : भूपेंद्र हुड्डा

Fri, 14 Aug 2026 09:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
An insult not just to Kharge, but to every citizen who believes in the Constitution: Bhupinder Hooda.
31-रोष मार्च एवं सत्याग्रह मार्च के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से निकाली गई यात्रा में शामिल प
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। कांग्रेस ने शुक्रवार को रोहतक में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड के हल्द्वानी में कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से धोने के विरोध में था। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से मॉडल टाउन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक रोष मार्च निकाला।
चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि देश के करोड़ों दलितों, वंचितों और संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों का अपमान है। उन्होंने इस घटना को भाजपा की संकीर्ण और विभाजनकारी मानसिकता का प्रतीक बताया। कांग्रेस ने ऐसी मानसिकता को किसी भी कीमत पर स्वीकार न करने की बात कही।
विज्ञापन

हुड्डा ने इस मामले के दोषियों के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस ने इन कोशिशों के खिलाफ सड़क से संसद तक अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार से महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य पर जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने के लिए विभाजनकारी मुद्दे आगे कर रही है। कांग्रेस हरियाणवी समाज के भाईचारे, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी। कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती जलाई। कई जगह कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च का स्वागत किया।
---------
रोजगार के लिए भटक रहा हरियाणा का युवा : बतरा
रोहतक विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि हरियाणा का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। महंगाई ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने सड़क, सीवर और जलभराव जैसी समस्याओं का जिक्र किया। बत्रा ने रोहतक सहित पूरे प्रदेश में व्यापार और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज दबने नहीं देंगे। जनता अब मुद्दों की राजनीति चाहती है, न कि समाज को बांटने की।

महंगाई, बेरोजगारी, सुरक्षा और आर्थिक संकट से जूझ रहीं महिलाएं : खटक
कलानौर विधायक शकुंतला खटक ने भाजपा पर महिलाओं, दलितों और कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए हैं जिनकी रक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। खटक ने बताया कि हरियाणा की महिलाएं महंगाई, बेरोजगारी, सुरक्षा और आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। कांग्रेस हर वर्ग की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

भाषणों से नहीं, ठोस नीतियों से होगा समस्याओं का समाधान : दांगी
महम विधायक बलराम दांगी ने भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने हमेशा भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी है। दांगी ने जोर दिया कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान भाषणों से नहीं, ठोस नीतियों से होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हर वर्ग के साथ न्याय होगा। युवाओं को रोजगार और किसानों के हितों की मजबूत पैरवी होगी।

रोष मार्च में पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व विधायक संत कुमार, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान रंगा, शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी, सांसद प्रतिनिधि सुलभ गुगनानी, कपिल खन्ना, सुनील बल्ली, राजीव अत्री, देवेंद्र भारत आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।









0 / 25,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed