फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rallies held under the 'Har Ghar Tiranga' campaign.

Rohtak News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकालीं रैलियां

Fri, 14 Aug 2026 09:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 14 Aug 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Rallies held under the 'Har Ghar Tiranga' campaign.
23-काठमंडी स्थित विश्वकर्मा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रैली
रोहतक। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर तिरंगा रैली निकाली गई। इनमें नागरिकों व विद्यार्थियों ने भाग लेकर देशप्रेम जाहिर किया। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) सुनारिया में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देश पर किया गया। पीटीसी सुनारिया के पुलिस उपाधीक्षक कुलबीर सिंह के मार्गदर्शन में यह यात्रा आयोजित हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर परिसर में मार्च किया। काठमंडी स्थित विश्वकर्मा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल की प्राचार्य अर्चना शर्मा ने किया। आयोजन में स्कूल की डीपी रिंकू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा में स्कूल के सभी शिक्षक शामिल हुए। संवाद

23-काठमंडी स्थित विश्वकर्मा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रैली

23-काठमंडी स्थित विश्वकर्मा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed