{"_id":"69ab4260cc2ecf20d903bae3","slug":"if-demands-are-not-met-we-will-protest-against-the-government-nain-rohtak-news-c-17-roh1020-820096-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं मानीं तो सरकार के विरुद्ध करेंगे आंदोलन : नैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं मानीं तो सरकार के विरुद्ध करेंगे आंदोलन : नैन
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
23. रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में बैठक करते हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की बैठक में राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन ने कहा कि पेंशनर्स समाज मांगें नहीं मानीं तो सरकार के विरुद्ध बड़ा आंदोलन करेंगे। कहा कि सरकार हमारी जायज और जरूरी मांगों पर ध्यान नही दे रही जबकि ये मांगें नहीं बल्कि पेंशनर्स का हक हैं।
मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटिजन क्लब में शुक्रवार को हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की ओर से मासिक बैठक की गई। मंच संचालन शमशेर सिवाच ने किया। इस दौरान राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन, राज्य उप प्रधान धर्म कौर मलिक, राज्य महासचिव रोशनी देवी हुड्डा व राज्य वित्तसचिव तुही राम शर्मा उपस्थित रहे।
राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन ने कहा कि सरकार की ओर से पेंशनर्स की आयु 65, 70 व 75 वर्ष होने पर क्रमशः 5, 10 व 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। सभी बीमारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा शीघ्र लागू की जाए व मान्यता प्राप्त सभी निजी अस्पतालों में समय पर इलाज लिए निर्देश दिए जाए। मेडिकल भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये किया जाए। कम्यूटेशन अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष किए जाने सहित अनेक मांग हैं।
बैठक में राजेंद्र वत्स, चंद्र सिंह आर्य, रणसिंह कादयान, अशोक मिगलानी, दयानंद सैनी, धर्मबीर सैनी, रामचंद्र शर्मा, रणधीर सिंह, बिशंबर लाल भाटिया व नरेश खन्ना आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos