सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Industry in crisis...supply of plastic granules and thread stalled

Rohtak News: उद्योग पर संकट...प्लास्टिक दाना व धागे की सप्लाई ठप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Industry in crisis...supply of plastic granules and thread stalled
फोटो-54: बहादुरगढ़ की एक फैक्टरी में फुटवियर बनाते श्रमिक। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


बहादुरगढ़। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र पर साफ दिखाई देने लगा है। युद्ध के कारण प्लास्टिक दाना और औद्योगिक धागे की सप्लाई ठप हो गई है।
फुटवियर और प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाले उद्योगों पर संकट गहरा गया है। कच्चे माल की कमी के चलते कई उद्यमियों को उत्पादन कम करने को मजबूर हैं।

फुटवियर उद्यमी नरेंद्र छिकारा ने बताया कि प्लास्टिक दाना और फुटवियर में प्रयोग होने वाले धागे का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात किया जाता है। युद्ध के कारण सप्लाई चेन टूट गई है और माल नहीं पहुंच रहा। इसका सीधा असर फुटवियर उद्योगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो कच्चा माल पहले आसानी से उपलब्ध हो जाता था वह अब या तो मिल नहीं रहा या फिर काफी महंगा हो गया है। इस कारण उत्पादन लगातार कम हो रहा है। अगर कुछ दिन और यहीं स्थिति रही तो उत्पादन बंद करना पड़ेगा।
बहादुरगढ़ में करीब ढाई हजार फुटवियर फैक्टरियां प्रभावित हुई हैं। कच्चे माल की कमी के चलते प्लास्टिक पाइप और अन्य प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली कई इकाइयों में उत्पादन घट गया है। कुछ फैक्ट्रियां सीमित क्षमता पर चल रही हैं।
उद्यमी पवन अग्रवाल और पीवीसी पाइप के ट्रेडर रिषी गुप्ता का कहना है कि प्लास्टिक दाना व रेजीन की सप्लाई कम हो गई है। पाइप व पानी की टंकी बनाने का काम प्रभावित हुआ है। फिलहाल स्टॉक से काम चलाया जा रहा है।
यदि जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कई छोटे और मध्यम उद्योगों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है। हजारों मजदूरों के रोजगार पर भी संकट खड़ा हो सकता है।
बहादुरगढ़ में प्लास्टिक दाने से पाइप व अन्य सामान बनाने वाली करीब 50 फैक्टरियां हैं जो प्रभावित हैं। उद्यमियों ने सरकार से मांग की है कि कच्चे माल की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि उद्योगों को राहत मिल सके और उत्पादन फिर से सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed