{"_id":"6a2d7c7fe6320e531905fa55","slug":"issue-of-complaints-regarding-a-teacher-at-jindran-school-raised-at-the-zila-parishad-general-meeting-rohtak-news-c-17-roh1020-872313-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिला परिषद की जनरल बैठक में उठा जिंदरान स्कूल में शिक्षक की शिकायतों का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिला परिषद की जनरल बैठक में उठा जिंदरान स्कूल में शिक्षक की शिकायतों का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:19 AM IST
विज्ञापन
स्कूल कार्यालय में सो रहा अध्यापक।स्कूल आंगन में सो रहा अध्यापक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कलानौर। जिंदरान के राजकीय उच्च विद्यालय में कार्यरत संस्कृत अध्यापक मनोज कुमार के खिलाफ ग्रामीणों के लगाए गए आरोप जिला परिषद की जनरल बैठक में शुक्रवार को प्रमुखता से उठाए गए। जिला पार्षद सदस्य सोनू पिलाना ने शुक्रवार को जिला विकास भवन में हुई बैठक में मामला उठाते हुए संबंधित अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बैठक में एडीसी नरेंद्र कुमार, चेयरपर्सन मंजू हुड्डा सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष कार्रवाई की मांग की गई। सोनू पिलाना ने कहा कि ग्रामीणों ने अध्यापक पर कथित रूप से शराब पीकर स्कूल आने, विद्यालय के कार्यालय में सोने तथा अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।
इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा पांच से सात बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) भी शिकायत कर चुकी है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को भी कई बार शिकायतें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
बैठक में यह भी कहा गया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अभी तक संबंधित अध्यापक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
इस पर जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जांच में लगाए गए आरोप सही मिलने पर संबंधित अध्यापक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिंदरान सरकारी स्कूल का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जाएगी यदि मामले में दोषी पाया जाता है तो उचित कार्रवाई होगी।
- सुनीता चहल, डीईईओ।