{"_id":"69ece18ef360c93ace0d3505","slug":"jain-public-school-emerges-as-overall-winner-of-district-level-jump-rope-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-845750-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जैन पब्लिक स्कूल बना जिलास्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जैन पब्लिक स्कूल बना जिलास्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 26 Apr 2026 04:14 AM IST
विज्ञापन
35-रोहतक के माता दरवाजा स्थित जैन पब्लिक स्कूल में जिलास्तरीय इंटर स्कूल जंप रोप प्रतियोगिता क
विज्ञापन
रोहतक। जिलास्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता में जैन पब्लिक स्कूल ओवरऑल विजेता बना। एसडी पब्लिक स्कूल लाहली ने द्वितीय स्थान व धज्जा राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की ने तृतीय स्थान हासिल किया।
हरियाणा जंप रोप संघ की ओर से माता दरवाजा स्थित जैन पब्लिक स्कूल में 18वीं जिलास्तरीय इंटर स्कूल जंप रोप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 22 स्कूलों से 180 महिला व पुरुष के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान स्पीड (30 सेकंड), जॉगिंग, एंड्योरेंस, सिंगल बाउंस, फ्रीस्टाइल, ट्रिपल अंडर, डबल टच, स्पीड रिले, डबल टच रिले सहित विभिन्न इवेंट आयोजित किए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जैन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष रवि जैन रहे उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
संघ के संस्थापक वीर सिंह आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ऋतिक आर्य, श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण व हरियाणा जंप रोप संघ की प्रधान एवं रोहतक सैनी संस्था के उपाध्यक्ष देवेंद्र सैनी ने संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य आशा छाबड़ा ने की। इस अवसर पर स्कूल के कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, उपाध्यक्ष अतुल जैन, बार एसोसिएशन से विजयपाल व सुरेंद्र नागर भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जींद जंप रोप संघ के महासचिव सुनील दुग्गल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिरकत की।
Trending Videos