सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Khushboo's team won the tug of war, while Sushila won the 3,000-meter race.

Rohtak News: रस्साकशी में खुशबू की टीम तो तीन हजार मीटर दौड़ में सुशीला जीती

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Khushboo's team won the tug of war, while Sushila won the 3,000-meter race.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को रस्साकशी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू की टीम पहला और पूजा की टीम ने दूसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में मनेष प्रथम, सोनम द्वितीय व प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, प्रीति दूसरे व रितिका तीसरे स्थान पर रही। 3000 मीटर दौड़ में सुशीला प्रथम, इशिका द्वितीय व तनु तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष सुरजीत कौर एवं पदमा मित्तल ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान विकास गोयल तो अतिथियों में कोषाध्यक्ष पवन कुमार मित्तल, वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार, ज्वॉइंट सेक्रेटरी अनिल बंसल, को-ऑर्डिनेटर प्रमोद बंसल व गवर्निंग बॉडी सदस्य के रूप में अजय मित्तल, राहुल जैन, रूपेश जैन, आकाश गुप्ता एवं मोहित गुप्ता रहे।
प्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता का विकास करते हैं।
------------
स्टाफ की मटका दौड़ में सुनील प्रथम
स्टाफ की मटका दौड़ में सुनील प्रथम, पूनम बंसल द्वितीय व बीरमति तृतीय स्थान पर रही। शॉटपुट में दिव्या प्रथम, मनेष द्वितीय, तनु तृतीय स्थान पर रहीं,जबकि लंबी कूद में दिव्या प्रथम, निधि द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं।
-----------
सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनी खुशबू
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार एमएम हिंदू की खुशबू को दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने छात्राओं के खेलों के प्रति उत्साह की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed