{"_id":"69b3288ce9c21427370cac84","slug":"kiwi-prices-rise-a-box-becomes-costlier-by-rs-400-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-121809-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कीवी के दामों में बढ़ोत्तरी, 400 रुपये महंगा हुआ डिब्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कीवी के दामों में बढ़ोत्तरी, 400 रुपये महंगा हुआ डिब्बा
विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह स्थित दुकान पर रखा कीवी फल। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब स्थानीय फल बाजारों पर देखने को मिल रहा है। युद्ध के कारण आयात प्रभावित होने से बाजार में कीवी फल की सप्लाई कम हो गई है और दामों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
फल व्यापारियों के अनुसार, जो कीवी का बड़ा डिब्बा पहले थोक बाजार में करीब 500 रुपये में मिल जाता था वह अब 900 रुपये तक मिल रहा है। यानी एक डिब्बे पर 400 रुपये बढ़े हैं।
सप्लाई कम होने और रेट अधिक होने की वजह से अधिकांश फुटकर फल विक्रेताओं ने कीवी खरीदना ही बंद कर दिया है। इस वजह से पहले बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में कीवी की खपत 500 डिब्बे की थी जो अब कम होकर 60-70 डिब्बे तक पहुंच गई है।
बहादुरगढ़ सब्जी मंडी के आढ़ती गुलशन ने बताया कि कीवी की खेप अधिकतर ईरान व ग्रीस से आती है। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण कीवी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर आपूर्ति पर पड़ रहा है।
फल विक्रेता संजय ने बताया कि एक डिब्बे में करीब 30 कीवी फल होते हैं। पहले इसका रेट करीब 500 रुपये था जो अब बढ़कर 900 रुपये हो गया है। फुटकर में एक कीवी 20-25 रुपये के आसपास बिकता था लेकिन अब इसकी कीमत 35 से 40 रुपये से भी ज्यादा हो गई है। बढ़ती कीमतों के कारण अधिकांश आम ग्राहकों ने कीवी से दूरी बना ली है।
फल विक्रेता राजू का कहना है कि अगर जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कीवी के दाम और भी बढ़ सकते हैं। फिलहाल बाजार में सीमित मात्रा में ही कीवी उपलब्ध है। कीवी के दाम ज्यादा होने की वजह से उन्होंने खरीदना भी बंद कर दिया है।
Trending Videos