सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lack of charging stations and awareness is holding back the growth of e-vehicles.

Rohtak News: चार्जिंग स्टेशनों व जागरूकता के अभाव से ई-व्हीकल में नहीं हो रही बढ़त

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lack of charging stations and awareness is holding back the growth of e-vehicles.
01 रोहतक के दिल्ली रोड पर चलते ई-रिक्शा। संवाद01 रोहतक के दिल्ली रोड पर चलते ई-रिक्शा। संवा
विज्ञापन
रोहित राठौर
Trending Videos


रोहतक। प्रदेश में वर्ष 2024-2025 की अपेक्षा में वर्ष 2025-2026 में 4,129 इलेक्ट्रिक के पंजीकरण में गिरावट आई है। स्थानीय लोगों व विशेषज्ञों का कहना है कि चार्जिंग स्टेशनों व जागरूकता में कमी से ई-व्हीकल में बढ़त नहीं हो रही है जबकि इलेक्ट्रिक के मुकाबले पेट्रोल व डीजल से चलने वाहनों में लगातार इजाफा ही हो रहा है।
केंद्र व राज्य सरकार की इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी अभी पूरी तरह सिरे नहीं चढ़ी है। भारत उद्योग मंत्रालय की ओर से ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए ई-वाहनों पर सब्सिडी और प्रोत्साहन दिया जाता है। इसके बावजूद प्रदेश में ई-व्हीकल में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी ई-व्हीकल के चार्जिंग को लेकर संकट है। लंबी दूरी में कब वाहन बंद हो जाए पता नहीं?। हालांकि प्रदेश के अंदर वर्ष 2024-2025 में ई-व्हीकल की संख्या बढ़ी थी लेकिन फिर से पिछले साल गिरावट आई है।

वहीं, रोहतक में पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, ई-चार्जिंग स्टेशन अभी नहीं हैं। शहर में ई-चार्जिंग स्टेशन को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अशोक कुमार का कहना है कि शहर में ई-चार्जिंग स्टेशन प्रस्ताव को लेकर हमारे संज्ञान में मामला नहीं है। संवाद
--------

फोटो : 02
ई-व्हीकल का अपनाना समय की मांग है। आवश्यकता इस बात की है कि सरकार और प्रशासन वाहन नीतियों को लेकर अधिक दृढ़ता दिखाएं। वर्तमान में रेंज की चिंता, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और जागरूकता का अभाव ई-व्हीकल में मुख्य बाधाएं हैं। ई-व्हीकल न केवल टिकाऊ हैं बल्कि सुरक्षित भविष्य के लिए एक अनिवार्य कदम भी हैं। -सुनील दहिया, मुख्य विश्लेषक, एनवायरोकैटलिस्ट्स।
---------

फोटो : 03
अभी लोग सुविधा अनुसार छोटे वाहन ही खरीद रहे हैं। शहर में चलने वाले ई-रिक्शा चालक ही अधिक हैं। कार व बड़े वाहनों की खरीद चार्जिंग स्टेशन और औसत चलन के कारण नहीं हो पा रही है। -आनंद, सुनारिया
-------

फोटो : 04
घर में दो पहिया वाहन है। इसका इस्तेमाल आसपास के इलाके में जाने के लिए किया जा रहा है। अभी एकदम से ई-व्हीकल नहीं खरीदा सकता है। इसके लिए अनेक प्रकार की सुविधाओं का होना जरूरी है। -पंकज जैन, शहरवासी।
---

प्रदेश व रोहतक में वाहन पंजीकरण का रुझान
वर्ष : स्थान : पेट्रोल वाहन : डीजल : ई-व्हीकल :

2023-2024 : हरियाणा : 5,84,291 : 1,38,389 : 33,560
2024-2025 : हरियाणा : 6,71,452 : 1,46,510 : 41,253

2025-2026 : हरियाणा : 7,28,193 : 1,69,300 : 37,124
--

2023-2024 : रोहतक : 22,355 : 5,393 : 1,751
2024-2025 : रोहतक : 25,357 : 5,254 : 1,323
2025-2026 : रोहतक : 26,001 : 5,978 : 1,690
नोट: एनवायरोकैटलिस्ट्स की ओर से विश्लेषित सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article