{"_id":"69c439e05b3bc11a71025236","slug":"lock-on-facilities-in-the-market-how-will-the-crop-be-purchased-rohtak-news-c-17-roh1020-829405-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंडी में सुविधाओं पर ताला, कैसे होगी फसल खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंडी में सुविधाओं पर ताला, कैसे होगी फसल खरीद
विज्ञापन
11-मंडी में आई सरसों को फैलाते किसान व मजदूर। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos
रोहतक। जिले में 28 मार्च से सरसों व एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने वाली है लेकिन मंडी प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। नई अनाज मंडी में अब तक शेड की सफाई नहीं कराई गई। शौचालयों पर भी ताले लटके हैं। खरीद शुरू होने में दो दिन शेष हैं। मंडी में भी सरसों की आवक शुरू हो गई है लेकिन फसल उतारने के लिए साफ शेड तक उपलब्ध नहीं हैं।
बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की तो अव्यवस्थाएं साफ नजर आईं। हाल ये हैं कि किसानों की फसल उतारने व बिछाने के लिए साफ शेड भी नहीं है। शेड के अंदर कूड़ा-कर्कट पड़ा है।
पॉलिथिन, गोबर व अन्य के कारण शेड गंदे पड़े हैं। मंडी के गेट पर बने धर्म कांटे भी अब तक बंद पड़े हैं। इन पर ताला लगा हुआ है। पड़ताल के दौरान वाटर कूलर में पानी पर्याप्त मिला लेकिन इनके आसपास कचरा पड़ा रहता है। फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों के खाने की व्यवस्था देखने पहुंचे तो कुर्सियां टूटी मिलीं। इन पर बैठते ही लुढ़कने का डर रहता है।
-- -- -
शौचालय के नल टूटे, बहता रहता है पानी
मंडी में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों के लिए शौचालय तक बंद पड़े हैं। एक पर ताला लगा हुआ मिला। शौचालय जो खुले मिले, वे गंदगी व बदबू से बदहाल मिले। बदबू इस कद्र आती है कोई वहां खड़ा भी नहीं हो सकता। इनके अंदर नल टूटने के कारण पानी बहता रहता है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस तरह पानी की भी बर्बादी हो रही है। शौचालयों के बाहर सफाई का भी बुरा हाल है।
-- -- -- -- -
मंडी में सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू हो जाएगी। किसान फसल लेकर पहुंचने लगे हैं। हाल में हुई बारिश के कारण सरसाें में नमी बनी हुई है। नमी 15 से 20 प्रतिशत मिल रही है। सामान्य सात से आठ प्रतिशत तक नमी होती है।
- सतीश शर्मा, मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रोहतक