{"_id":"69eb9f8489348a73b405a167","slug":"mahapanchayat-for-students-interests-at-krantiman-park-in-hisar-on-april-27-dushyant-chautala-rohtak-news-c-17-roh1020-845300-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र हितों के लिए हिसार के क्रांतिमान पार्क में महापंचायत 27 अप्रैल को : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र हितों के लिए हिसार के क्रांतिमान पार्क में महापंचायत 27 अप्रैल को : दुष्यंत चौटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
39-पत्रकारों से बात करते पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि छात्र हितों के लिए प्रदेश के युवाओं व सामाजिक लोगों की महापंचायत हिसार के कांर्तिमान पार्क में 27 अप्रैल को होगी। विश्वविद्यालयों में पार्टी विशेष की आइडियोलॉजी को प्रचारित व प्रसारित करने के लिए तो अनुमति दी जाती है अन्य को नहीं।
इसी व्यवस्था परिवर्तन के खिलाफ छात्र हितों के लिए हिसार में महापंचायत बुलाई है। पूर्व सीएम शुक्रवार को जिले के जजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बैठक करने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या विभाग से नहीं है बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए है।
उन्होंने कहा कि रात को एक बजे से 3 बजे के बीच जजपा के 6 नेताओं को पुलिस ने उठाने का काम किया जो पूरे तौर पर कानून की उल्लंघना है। इसके विरुद्ध लिखित शिकायत भी दी है परंतु अभी तक जांच तो दूर एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में 14 दिन बाद कुर्सियां टूटने का मुकदमा दर्ज किया गया जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन व आयोजन कमेटियों के बीच में समझौता हो गया था। रिपेयर का भी पैसा ले लिया फिर एफआईआर करने की क्या मंशा थी।
इस मौके पर जिला प्रवक्ता एडवोकेट अजय कुमार इंदौरा, ठेकेदार हरज्ञान मोखरा, जिला प्रधान संदीप हुड्डा, पूर्व विधायक जुलाना अमरजीत व अन्य उपस्थित रहे।
Trending Videos