सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manisha murder mystery deepens; suspicion falls on those close to her, with associates under scrutiny.

Rohtak News: मनीषा हत्याकांड की पहेली उलझी, अपनों पर शक की सुईयां, करीबी जांच के दायरे में

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Manisha murder mystery deepens; suspicion falls on those close to her, with associates under scrutiny.
विज्ञापन
शिमला/रोहतक। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका एवं रोहतक निवासी मनीषा की गोली मारकर हत्या को 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी ये पहेली बना हुआ है। शूटरों से पुलिस सात दिन तक पूछताछ कर चुकी है, इसके बावजूद हत्या के पीछे छिपे साजिशकर्ता का कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस की जांच संपत्ति विवाद, आपसी रंजिश और अन्य कई पहलुओं के बीच उलझी हुई है। शूटरों से कड़ी पूछताछ कर कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इस हत्याकांड में मनीषा का हर करीबी शक के दायरे में है जबकि जांच में मिलने वाला हर नया नाम भी संदेह की नजर से देखा जा रहा है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए शिमला से लेकर रोहतक, रेवाड़ी और शूटरों के घर तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा के पुराने वीडियो को भी जांच का आधार बनाया गया है। इसके बावजूद अभी तक हत्या के मकसद और साजिशकर्ता का पता नहीं चल पाया है।
अब तक की जांच में सामने आया है कि 13 जून को शाम करीब 6:15 बजे शूटरों ने स्कूल के गेट पर मनीषा को कई गोलियां मारीं और हत्या को अंजाम दिया था। इस वारदात में रैकी और योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि आरोपियों को मनीषा की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी जिससे वे वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग निकले थे। मनीषा ने पहले भी अपनी जान को खतरा बताया था। इसी कारण वह हरियाणा जाने पर सुरक्षा कर्मी के साथ जाती थीं लेकिन उन्हें अंदेशा नहीं था कि शिमला में ही उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।
आमतौर पर वह स्कूल परिसर में ही रहती थीं। उनके साथ उनकी नाबालिग बेटी भी रहती थी। इसके कारण उन्होंने सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम नहीं किए थे। अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि मनीषा की हत्या किसने और किस मकसद से की।

दोनों शूटरों के खिलाफ अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। ऐसे में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, रंजिश सहित हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में आरोपी पुलिस को कई अलग-अलग कहानियां बता रहे हैं ताकि जांच की दिशा को प्रभावित किया जा सके। इसके बावजूद पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
दोनों आरोपियों को अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा
मनीषा के भाई, पति और स्कूल प्रबंधन सहित हर करीब व्यक्ति को जांच में शामिल किया जा रहा है। इससे किसी भी तरह के सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन का और रिमांड मिला है। इस अवधि में पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास करेगी ताकि इस हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed