फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Meham players shine in district-level competition.

Rohtak News: जिलास्तरीय स्पर्धा में महम के खिलाड़ी छाए

Wed, 29 Jul 2026 07:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
Meham players shine in district-level competition.
24-राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के दौरान खेलत
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय खेल स्पर्धा का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। राजीव गांधी खेल परिसर में कबड्डी, वॉलीबॉल, बेसबॉल, साॅफ्टबॉल, खो-खो समेत विभिन्न खेलों में जिले के पांचों खंडों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल में महम व साॅफ्टबॉल में सांपला जोन के खिलाड़ी छाए रहे।
मंगलवार को वॉलीबॉल के अंडर 19 वर्ग में रोहतक व महम के बीच फाइनल हुआ। इसमें महम ने रोहतक को शिकस्त दी। अंडर 17 वर्ग में भी महम ने कलानौर व अंडर 14 वर्ग में रोहतक को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

साॅफ्टबॉल स्पर्धा में सांपला जोन छाया रहा। यहां की लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में रोहतक जोन को 9-4 के अंतर से हरा कर सांपला जोन विजयी रहा। अंडर-19 वर्ग में रोहतक ने सांपला जोन को 6-4 के अंतर से हराया। बेसबॉल के अंडर-14 वर्ग में सांपला जोन ने महम जोन को 8-3 के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी स्कूल में हुए खो-खो के मुकाबले
बालिकाओं के खो-खो अंडर-14, 17 व 19 वर्ग के मुकाबले सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए। प्रतियोगिता के संयोजक पीएमएस जीएसएसएस महम के प्राचार्य राजेश नांदल ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग में कलानौर खंड ने प्रथम व लाखनमाजरा खंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में लाखनमाजरा की टीम विजेता रही। कलानौर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में रोहतक प्रथम व महम द्वितीय रहा। प्रतियोगिता के संचालन में कृष्ण कुमार (डीपीई), राखी (डीपीई), संतोष (डीपीई), सविता (पीटीआई), सुनील (पीटीआई), सुमन (डीपी), कोच वीरपाल हुड्डा, कोच रोहित व मोहित (डीपीई) ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सैनी स्कूल के प्राचार्य डॉ. रामकुमार सैनी ने प्रतियोगिता में उपस्थित सभी अधिकारियों, टीम प्रभारियों, निर्णायकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता प्रभारी सुशीला ने कहा कि सभी मुकाबले अनुशासन के साथ संपन्न हुए।

24-राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के दौरान खेलत

24-राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के दौरान खेलत

24-राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के दौरान खेलत

24-राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के दौरान खेलत

24-राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के दौरान खेलत

24-राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के दौरान खेलत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed