{"_id":"6a68b5d11a95107d570fe70d","slug":"silver-crown-worth-80000-stolen-from-hanuman-temple-rohtak-news-c-17-ali1038-895150-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हनुमान मंदिर में 80 हजार रुपये का चांदी का मुकुट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हनुमान मंदिर में 80 हजार रुपये का चांदी का मुकुट चोरी
Wed, 29 Jul 2026 07:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
15-बडा बाजार स्थित मंदिर में संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद।स्रोत : विडियोग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक युवक ने पूजा के बहाने घुसकर मूर्ति से 300 ग्राम चांदी का मुकुट चुरा लिया। इस मुकुट की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा मंदिर में दाखिल होते समय साफ दिख रहा है। चोरी करने के बाद वह अपना चेहरा ढककर मंदिर से बाहर निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर के पुजारी कालीचरण ने बताया कि शाम 4 बजे मंदिर खोलने पर मुकुट मौजूद था, लेकिन शाम 6 बजे देखने पर मुकुट वहां से गायब मिला। पुजारी ने तुरंत मंदिर प्रबंधक को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी चोरी के बारे में सूचित किया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुरानी सब्जी मंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में एक अज्ञात युवक कैमरे में दिखाई दे रहा है।
मुकुट की खासियत और पिछली घटना
बड़ा बाजार के प्रधान ललित मग्गू ने बताया कि यह मंदिर वर्ष 1947 में बनाया गया था। चोरी हुआ 300 ग्राम का चांदी का मुकुट महिला कीर्तन मंडली ने पैसे इकट्ठे करके बनवाया था। इस मुकुट की वर्तमान कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को दुर्गा भवन मंदिर में भी हनुमान मूर्ति से मुकुट चोरी हुआ था।
पुलिस जांच और आरोपी की पहचान
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुरानी सब्जी मंडी थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गहन जांच कर रही है। फुटेज में आरोपी का चेहरा मंदिर में प्रवेश करते समय स्पष्ट रूप से दिख रहा है। हालांकि, चोरी के बाद चेहरा ढकने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
वर्जन
उपप्रधान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा । -सुशील कुमार, थाना प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी